अपना उम्मीदवार घोषित करने से डरती है कांग्रेस : सुषमा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 19 जनवरी 2014

अपना उम्मीदवार घोषित करने से डरती है कांग्रेस : सुषमा


sushma swaraj
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनावों में हार से डरती है, इसलिए अपनी पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए किसी के नाम की घोषणा नहीं की है। भाजपा नेता सुषमा स्वराज ने पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कहा, "हमने घोषणा कर दी कि नरेंद्र मोदी भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और हम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। लेकिन कांग्रेस अब तक अपना उम्मीदवार घोषित करने से कतरा रही है, क्योंकि उसे चुनाव हारने का भय है।"

कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे, बल्कि लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार अभियान का नेतृत्व करेंगे। सुषमा स्वराज यह जानना चाहती हैं कि यदि कांग्रेस अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं करना चाहती तो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के इस बयान का क्या मतलब है कि अच्छा होगा यदि राहुल गांधी को राष्ट्र का नेतृत्व सौंपा जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: