बिहार के जमुई में नक्सलियों ने की दंपति की हत्या - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जनवरी 2014

बिहार के जमुई में नक्सलियों ने की दंपति की हत्या


bihar map
बिहार के नक्सल प्रभावित जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र में नक्सलवादियों ने एक दंपति की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों शव पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग स्थान से बरामद किया। पुलिस के अनुसार, हथियारबंद नक्सलवादियों ने 20-25 की संख्या में रविवार रात रंगा गांव निवासी ज्ञानी यादव के घर पर धावा बोला और उसका अपहरण कर लिया। विरोध करने पर नक्सलियों ने यादव की पत्नी सिया देवी को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। नक्सली ज्ञानी यादव को भी गांव से कुछ दूर ले गए और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। 

जमुई के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र राणा ने सोमवार को बताया कि मृतक एक अपराधी गिरोह का सरगना था, जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नाम पर लोगों और कंपनियों से जबरन पैसा वसूली करता था। उन्होंने कहा कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है तथा नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: