न्यायिक जांच में भरोसा करें केजरीवाल : शिंदे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 जनवरी 2014

न्यायिक जांच में भरोसा करें केजरीवाल : शिंदे


sushil kumar shinde
केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली पुलिस के पांच अधिकारियों की अकर्मण्यता के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पद की गरिमा को बरकरार रखने के लिए प्रदर्शन समाप्त करने की अपील की। राष्ट्रीय जांच एजेंसी दिवस (एनआईए) पर एक कार्यक्रम के दौरान शिंदे ने संवाददाताओं से बातचीत में दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के अधीन लाए जाने की केजरीवाल की मांग को ठुकरा दिया। 

शिंदे ने कहा, "उप राज्यपाल ने न्यायिक जांच की शुरुआत कर बड़ा कदम उठाया है। जिम्मेदारी तय की जाएगी।" केजरीवाल, उनके मंत्रियों और कई समर्थकों ने सोमवार को संसद के नजदीक धरना दिया। इसके पहले उन्हें पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ जाने से रोक दिया था। आम आदमी पार्टी (आप) ने पुलिस अधिकारियों पर एक महिला को जिंदा जलाने के मामले में उसके सुसराल वालों के खिलाफ, देह व्यापार और मादक पदार्थो के तस्करों और डेनमार्क की महिला पर्यटक के साथ हुए दुष्कर्म मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था।

केजरीवाल के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री को न्यायिक जांच में भरोसा होना चाहिए। उन्होंने कहा, "उन्हें अपने पद की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए। सहयोग जरूरी है।" शिंदे ने कहा कि गणतंत्र दिवस को देखते हुए गृह मंत्रालय और केंद्र सरकार के अन्य दफ्तरों के आसपास धारा 144 लागू की गई थी।  केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस को दिल्ली सरकार के अधीन करने की मांग की है। शिंदे ने इस पर कहा कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है और यहां ऐसी व्यवस्था है जहां पुलिस को केंद्र सरकार को रिपोर्ट करना पड़ता है। 

उन्होंने कहा कि इसका पालन अमेरिका में भी किया जाता है। शिंदे ने कहा, "यह राजधानी है। यह नहीं किया जा सकता।"

कोई टिप्पणी नहीं: