नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (24 जनवरी ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

नीमच (मध्यप्रदेश) की खबर (24 जनवरी )

स्वर्णिम मध्यप्रदेष का सपना आज साकार होता नजर आ रहा है- श्री जोषी
  • प्रभारी मंत्री ने किया जावद में जिम भवन का भूमिपूजन

neemuch news
नीमच 24 जनवरी 2014, प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री षिवराजसिंह चैहान ने स्वर्णिम मध्यप्रदेष का जो सपना देखा था आज वो साकार होता नजर आ रहा है। बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, षिक्षा एवं सड़कों के मामले में तेजी से कार्य हुए है। प्रदेष में 2015 तक 16 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। किसानों को भी 24 घण्टे बिजली मिलेगी। यह बात प्रदेष के उच्च षिक्षा स्कूल षिक्षा राज्यमंत्री श्री दीपक जोषी ने शुक्रवार को जावद में नगर पंचायत द्वारा आयोजित 10 लाख लागत के जिम भवन के भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर विधायक श्री ओमप्रकाष सकलेचा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम काबरा, श्री सुरबलाल सेन, श्री रामलाल पाटीदार, श्री राधेष्याम पाटीदार एवं श्री अमृत चैधरी भी मंचासीन थे। इस समारोह में प्रभारी मंत्री श्री जोषी ने मीषाबंदी श्री नरेन्द्र तिवारी, श्री देवीसिंह सिदल, श्री षिखरमल चोपड़ा को पुष्पहार पहनाकर एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया। प्रभारी मंत्री श्री जोषी ने कहा कि रोटी-कपड़ा-मकान, पढ़ाई लिखाई का इन्तजाम प्रदेष सरकार का मुख्य ध्येय रहा है। उन्होंने नगर पंचायत जावद द्वारा प्रस्तावित आर.ओ. वाटर वितरण योजना की भी सराहना की। विधायक श्री सकलेचा ने जावद क्षेत्र में हुए विकास कार्यो के बारे में विस्तार से प्रकाष डालते हुए कहा कि संपूर्ण मध्यप्रदेष में सबसे पहले जावद में 40 लाख लागत के चार जिम स्वीकृत होकर शुरू हो गये है। अब जिम भवन निर्माण से युवाओं को काफी लाभ मिलेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम काबरा ने लंबित नाला डायवर्सन प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने का अनुरोध किया।  प्रारंभ में अतिथियों ने माॅं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। पार्षदगणों सर्वश्री सुरेष सावलिया, रमेष ग्वाला, शषीकांत तड़वा रमादेवी, रमेष गिर, सत्यनारायण शर्मा, शौकीन पटेल, निसार भाई ने अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम काबरा एवं श्री श्यामलाल बग्गड़ ने प्रभारी मंत्री को साफा बांधकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह आज

नीमच 24 जनवरी 2014, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज 25 जनवरी 2014 को दोपहर 12 कलेक्ट्रेट परिसर में जिलास्तरीय मतदाता दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। मनाये जाने वले राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह की अध्यक्षता कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल करेगें। समारोह में नवीन मतदाताओं को फोटो परिचय पत्र एंव बैच वितरित किए जायेगें। साथ ही मतदाता जागरूकता विषय पर सम्पन्न विभिन्न प्रतियोगिताआंे के विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार भी वितरण किए जायेगें। विकासखण्ड एंव  मतदान केन्द्रस्तर पर भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.आर.कतरौलिया ने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों,छात्र-छात्राआंे,आम नागरिकांे एंव पत्रकारगणों से इस समारोह में उपस्थित होने का आगृह किया है। 

प्रभारी मंत्री श्री जोषी ने किया जावद अस्पताल का औचक निरीक्षण

neemuch news
नीमच 24 जनवरी 2014, प्रदेष के स्कूल षिक्षा उच्च षिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दीपक जोषी ने शुक्रवार को जावद में सिविल हास्पीटल का औचक निरीक्षण कर, वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। प्रभारी मंत्री श्री जोषी ने सुखानंद से लौटते समय जावद के शासकीय राजीव गांधी हास्पीटल पहुंचकर ओपीडी कक्ष, चिकित्सक कक्ष एवं वार्डो का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित दो चिकित्सकों से चर्चा कर उपलब्ध स्टाफ, चिकित्सकों की संख्या, रिक्त पदों की संख्या, एम्बुलेंस सुविधा, जननी एक्सप्रेस की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। प्रभारी मंत्री ने एक्सरें सुविधा, पैथालाॅजी लैब में की जा रही विभिन्न जांचों एवं आपात चिकित्सा सुविधा के बारे में भी पूछा। उन्होंने चिकित्सकों को सेवाभाव से सेवाएं देने हेतु प्रेरित किया। इस मौके पर विधायक श्री ओमप्रकाष सकलेचा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम काबरा, एसडीएम श्री के.एस. सेन, एसडीओपी श्री छत्रपालसिंह परिहार, जनपद सीईओ श्री अरविन्द डामोर, तहसीलदार श्री जगदीष मेहरा, थाना प्रभारी श्री पीयूष चाल्र्स एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री ने सुखानंद से शुरू किया दौरा
प्रभारी मंत्री श्री दीपक जोषी ने अपने नीमच जिले के प्रथम प्रवास की शुरूआत सुखदेव मुनि की तपोभूमि सुखानंद में दषर््न एवं पूजा अर्चना कर की। उन्होंने सुखानंद में आदिवासी महिलाओं की समस्याएं सुनी और उन्हें समय पर पेंषन भुगतान करने तथा बस्ती में विद्युत पम्प तत्काल दुरूस्त करावाने के निर्देष दिये। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सुखानंद धाम से दौरे की शुरूआत कर सुख की अनुभूति हुई है। हमारा यह प्रयास होगा कि जिले की जनता भी सुख एवं समृद्धि प्राप्त करें। प्रभारी मंत्री श्री जोषी एवं श्री सकलेचा का ग्राम पंचायत तुम्बा के ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पुष्पहारों से स्वागत किया तथा साफा बाध कर सम्मान भी किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पत्रकार, अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

सासंद सुश्री नटराजन की अनुषंसा पर सात कार्यो के लिए 11.65 लाख रूपये की राषि स्वीकृत

नीमच 24 जनवरी 2014, क्षेत्रीय सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन की अनुषंसा पर कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल द्वारा सात निर्माण कार्यो के लिए 11 लाख 65 हजार रूपये की राषि सांसद निधि से स्वीकृति की गई है। मध्यप्रदेष शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देषानुसार राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी स्कीम के अंतर्गत अनुमत कार्यो का सांसद निधि से कनवर्जन्स हेतु सांसद निधि से ग्राम राबडि़या में राजीव गांधी सेवा केन्द्र निर्माण हेतु 2 लाख 65 हजार रूपये, ग्राम राजपुरा झंवर, ग्राम फुसरिया, ग्राम दडौली में राजीव गांधी सेवा केन्द्र निर्माण हेतु दो-दो लाख रूपये तथा ग्राम आंत्री में मुख्य मार्ग से शीतला माता परिसर तक, ग्राम आंकली अजा बस्ती में कारूलाल दयाराम बावरी के मकान से भोनीराम परथा के मकान तक एवं ग्राम महागढ़ अजा बस्ती में मंगलसिंह के मकान से माधुलाल मालवी के मकान तक सीसी रोड निर्माण हेतु एक-एक लाख रूपये सांसद निधि से स्वीकृत किये गये है। 

टेली पीजी समाधान की षिकायतों के लिए कर्मचारी तैनात

नीमच 24 जनवरी 2014, कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल के आदेषानुसार मध्यप्रदेष शासन द्वारा संचालित टेली पीजी समाधान के माध्यम से प्राप्त होने वाली षिकायतों को प्राप्त करने के लिए कलेक्टोरेट कार्यालय नीमच में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। तैनात कर्मी आगामी आदेष तक कार्यालयीन दिवसों में उन्हें आवंटित दिनांक से प्रति तीन कार्य दिवस उपस्थित रहकर सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर टेली पीजी में प्राप्त होने वाली षिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु तत्काल संबंधित विभागों को दूरभाष अथवा मोबाईल पर सूचना देने का कार्य करेंगे। अपर कलेक्टर श्री पी.आर. कतरोलिया द्वारा जारी आदेषानुसार श्री राजेन्द्र शर्मा सहायक ग्रेड-2 जिला पंचायत नीमच, श्री मुकेष चैहान कनष्ठि आपूर्ति अधिकारी जिला आपूर्ति कार्यालय नीमच, श्री देवानंद सहायक ग्रेड-3 कृषि विभाग नीमच, श्री हिरेन्द्र सिंह राठौर सहायक ग्रेड-3 जिला षिक्षा एवं प्रषिक्षण संस्था नीमच एवं श्री एलवीन अभिषेक साल्वे सहायक ग्रेड-3 स्वास्थ्य विभाग नीमच की ड्यूटी कलेक्टोरेट नीमच में टेली पीजी में प्राप्त होने वाली षिकायतें प्राप्त करने के लिए लगाई गई है। उपरोक्त सभी कर्मचारियों को अपनी उपस्थिति कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक को अविलम्ब दर्ज कराने के निर्देष दिये गये है। अनुपस्थिति की दषा में संबंधित कर्मचारी के विरूद्ध अनुषासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

श्री परिहार की अनुषंसा पर 4 लाख की प्रषासकीय स्वीकृति जारी

नीमच 24 जनवरी 2014, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार की अनुषंसा पर कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल द्वारा दो निर्माण कार्यो के लिए 4 लाख रूपये की प्रषासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसमें  नगर पालिका नीमच के वार्ड क्रमांक 36 यादव मण्डी में सामुदायिक भवन निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 39 में सामुदायिक भवन की बाउण्ड्रीवाल निर्माण के लिए दो-दो लाख रूपये की प्रषासकीय स्वीकृति शामिल है। उक्त दोनों निर्माण कार्यो के लिए नगर पालिका नीमच को क्रियान्वयन एजेन्सी बनाया गया है।

राज्यसभा सदस्य श्री रघुनंदन शर्मा की अनुषंसा पर साढ़े तीन लाख की राषि जारी

नीमच 24 जनवरी 2014, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजनांतर्गत राज्यसभा सदस्य श्री रघुनंदन शर्मा की अनुषंसा पर कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल द्वारा दो निर्माण कार्यो के लिए 3 लाख 50 हजार रूपये की राषि सांसद निधि से स्वीकृत की गई है। इसमें ग्राम बेलारी में पदम सिंह के मकान से भेरूसिंह के मकान तक सीसी रोड निर्माण के लिए दो लाख रूपये तथा ग्राम बनी में अम्बालाल पाटीदार के मकान से गायत्री मंदिर चैक तक सीसी रोड निर्माण के लिए एक लाख पचास हजार रूपये की राषि शामिल है।

प्रभारी मंत्री श्री जोशी ने जनता दरबार में किया जन समस्याओं का निराकरण

neemuch news
नीमच, 24 जनवरी 2014, प्रदेश के स्कूल शिक्षा एंव उच्च शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री दीपक जोशी ने शुक्रवार 24 जनवरी 2014 को जिला मुख्यलाय नीमच के प्रमुख चैराहे ’’फौर जीरो’’ पर जनता दरबार लगाया और बडी संख्या में आमजनों से भेंटकर उनकी समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को उनका निराकरण करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर विधायक मनासा श्री कैलाश चावला, जावद विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा एंव नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, नगरपालिका उपाध्यक्ष्य श्री महेन्द्र भटनागर, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विकास सिंह नरवाल, पुलिस अधीक्षक श्री रूडोल्फ अल्वारीस, जिला अधिकारी,पत्रकार एंव बडी संख्या मे आम नागरिक उपस्थित थे। जनता दरबार में प्रभारी मंत्री श्री दीपक जोशी ने एक-एक कर आवदेकों से भेंटकर पूरी तसल्ली से उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को उनका तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। जनता दरबार में आंत्री माताजी निवासी धापूबाई ने अपने आठ वर्षीय विकालांग पुत्र नवीन के साथ भेंटकर विकलांग प्रमाण-पत्र एंव पेंशन दिलाने का अनुरोध किया। इस पर प्रभारी मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वार्ड नम्बर 13 के चन्द्रप्रकाश लालवानी ने वार्ड में कीचड गंदगी व सडकों पर गढ्ढों की समस्याओं की ओर प्रभारी मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। नीमच मण्डी तुलावटी संघ के जुगल किशाोर अहीर, भागचन्द्र ,प्रेमराठौर, अजय बोरासी ,विक्की अहीर, विष्णु बेदी ने नीमच के तुलावटियों को हम्माल तुलावटी आवास योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया। नीमच के लोडिंग टेम्पो, हाथ ठेला, चालक यूनियन नीमच के दिनेश बनोधा एवं पदाधिकारियों ने लायसेंसधारी हाथ ठेला चालकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधी मांग पत्र भी प्रभारी मंत्री को सौंपा। नीमच रियल स्टेट  ब्रोकर्स ग्रुप के पदाधिकारियों ने नीमच की प्रस्तावित गाईड लाईन कम करने, गाईड लाईन के संबध्ंा में प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण करने तथा बगंला-बगीचा क्षैत्र में रजिस्ट्र्ी पर लगी रोक हटवाने संबध्ंाी ज्ञापन सौपा। अनुकम्पा संघर्ष दल के यशवंत माली ने मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल में अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करवा कर आश्रितों को नियुक्ति दिलाने का अनुरोध किया। नीमच के वार्ड नम्बर-16 के भगवती जायसवाल ने वार्डवासियों ने वार्ड की राशन दुकान जो वार्ड नम्बर-23 में संचालित है, उसे वार्ड नम्बर-16 में पुनः संचालित करवाने, नया बाजार के श्री साबीर मसूदी ने शहीद असफाकउल्ला खाॅ पुरस्कार योजना का लाभ दिलाने, श्री सुरेन्द जैन ने अवैध  कालोनियों के निर्माण पर रोक लगाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया । पेंशनर्स महासंघ के श्री शिवनरायण वर्मा, किषोर कुमार कर्णिक एंव पदाधिकारियों ने प्रभारी मंत्री श्री जोशी का पुष्पहारों से स्वागत किया।  

कोई टिप्पणी नहीं: