केजरीवाल ने माना देश में नरेंद्र मोदी की हवा है - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2014

केजरीवाल ने माना देश में नरेंद्र मोदी की हवा है

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने माना है कि देश में बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की हवा है। एक अखबार के साथ इंटरव्यू में कहा है कि देश में मोदी की लहर है और इस बात को नकारा नहीं जा सकता।

अरविंद केजरीवाल ने पहले तो मोदी पर जमकर निशाना साधा, लेकिन उन्होंने देश मे मोदी की हवा की बात भी स्वीकारी। हालांकि मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के सवाल को केजरीवाल टालते नजर आए और कहा कि वो देश के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

जिम्मेदारी से भागने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि इसी को त्याग कहते हैं। ये देश के लिए त्याग है। ऊपरवाला अलग-अलग जिम्मेदारियां देता है। मैंने उन्हीं जिम्मेदारियों को निभाने की कोशिश है। मैंने किसी को हिट नहीं किया है। सभी को भ्रष्ट कहने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि ऐसा मैंने कभी नहीं कहा। कांग्रेस और बीजेपी में भी बहुत से अच्छे लोग हैं। मेरी उनसे गुजारिश है कि वो आप में शामिल हो जाएं। मीडिया में भी बहुत से अच्छे लोग हैं। मीडिया ने उछाल दिया है कि हम कह रहे हैं कि बाकी सारे चोर हैं और हम ईमानदार हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: