दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दायर याचिका में उन्हें दो सप्ताह के अंदर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। इस याचिका में पिछले दिसंबर महीने में हुए विधानसभा चुनाव में निर्धारित राशि से अधिक खर्च करने के मामले में उनके चुनाव को रद्द करने की मांग की गई है। न्यायमूर्ति विपिन संघाई ने केजरीवाल को दो सप्ताह का अतिरिक्त समय देते हुए मामले की सुनवाई 17 मार्च तय की है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं विजेंदर गुप्ता और आरती मेहरा द्वारा केजरीवाल और पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के चुनावी के दौरान निर्धारत राशि 14 लाख रुपये से अधिक खर्च करने के मामले में याचिका दायर की गई थी। इस मामले में न्यायालय ने केजरीवाल से जवाब मांगा था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें