पटना विस्फोट मामले में संदिग्ध मिर्जापुर से गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2014

पटना विस्फोट मामले में संदिग्ध मिर्जापुर से गिरफ्तार

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की पटना में हुई रैली में हुए ब्लास्ट के सिलसिले में नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने वांछित इंडियन मुजाहिद्दीन के दो संदिग्ध सदस्यों को मिर्जापुर से गिरफ्तार किया है। उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है। उच्चपदस्थ सदस्यों ने इसकी पुष्टि की है।

एनआईए को सूचना मिली थी कि मिर्जापुर के रहने वाले फखरुद्दीन अली और मोहम्मद अहमद ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की पटना रैली में विस्फट करने में मदद की थी। एनआईए ने सोमवार को दोनों को मिर्जापुर में इमामबाड़ा इलाके से हिरासत में ले लिया। उनके कई घंटों तक पूछताछ की गई। उन पर एक संदिग्ध आतंकी को किराये के मकान में रखने का आरोप है।

सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने स्वीकार किया है कि 27 अक्तूबर 2013 को मोदी की रैली में हुए विस्फोटक मिर्जापुर से सप्लाई किए गए थे। एनआईए ने इस सिलसिले में कई बार सतर्कता निर्देश जारी किए थे। एनआईए ने वांछित अभियुक्तों पर 10 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था। यूपी एटीएस के साथ ही केंद्रीय खुफिया एजेंसियां इन अभियुक्तों की तलाश कर रही थीं। कुछ दिन पहले एनआईए के संदिग्धों के वाराणसी में होने की खुफिया सूचनाएं मिली थीं लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: