इच्छामृत्यु मामले को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान पीठ को स्थानांतरित किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2014

इच्छामृत्यु मामले को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान पीठ को स्थानांतरित किया

सुप्रीम कोर्ट ने इच्छामृत्यु (वॉलिटरी पैसिव यूथेनेशिया) के एक मामले में दायर याचिका को संविधान पीठ को स्थानांतरित कर दिया है। यह याचिका मरणासन्न स्थिति में पहुंच चुकीं एक मरीज की तरफ से दायर किया गया है, जिनकी चिकित्सीय रूप से ठीक होने की संभावना क्षीण है।

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी सतशिवम की पीठ ने मामले को स्थानांतरित करते हुए कहा कि अरुण शानबाग के इच्छामृत्यु मामले में न्यायालय द्वारा पूर्व में सुनाया गया फैसला एक निश्चित प्रक्रिया पर आधारित था, जो स्पष्ट नहीं है।

प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि वह किसी तरह के निर्देश नहीं दे  रहे और मामले के हर आयाम की सुविस्तृत तरीके से जांच के लिए इसे संविधान पीठ को स्थानांतरित कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: