स्पाइस जेट के किराए में 75% तक किराया घटा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 फ़रवरी 2014

स्पाइस जेट के किराए में 75% तक किराया घटा

सस्ती दर पर उड़ान सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी स्पाइस जेट ने किराये में सोमवार को 75 प्रतिशत तक की कटौती की  थी. स्पाइस के इस कदम के बाद प्रतिद्वंद्वी गो एयर तथा इंडिगो ने भी किराए में कटौती का एलान किया  है.

पिछले एक महीने में यह तीसरा मौका है जब विमानन कंपनियों ने विमान यात्रियों के लिये आकषर्क किराये पेश किए. ‘सुपर समर सेल’ योजना की घोषणा करते हुए स्पाइसजेट ने कहा, ‘‘यह योजना एक अप्रैल से 30 जून के बीच यात्रा करने पर लागू होगी. इसके तहत अंतिम मिनट के किराये के संदर्भ में मूल किराया और ईंधन अधिभार पर 75 प्रतिशत तक की छूट होगी.’’

पूर्व में इस प्रकार की दो योजनाओं को मिली सफलता के बाद कंपनी ने नई योजना पेश की है. स्पाइसजेट के मुख्य परिचालन अधिकारी संजीव कपूर ने कहा, ‘‘हमें योजनाओं को लेकर ग्राहकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली. ‘सुपर सेल’ से हवाई किराया और सस्ता होगा. इससे न केवल बार-बार हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को फायदा होगा बल्कि उनके लिये भी फायदेमंद होगा जो दूसरे वैकल्पिक साधनों से भी यात्रा करना चाहते हैं.’’ इसको देखते हुए गो एयर ने अगले तीन दिनों में टिकट बुकिंग पर 70 प्रतिशत तक की कटौती की घोषणा की है. योजना सोमवार से शुरू होगी. इंडिगो ने भी चुनिंदा क्षेत्रों में टिकट में छूट की पेशकश की है.

कोई टिप्पणी नहीं: