विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (24 फरवरी ) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


सोमवार, 24 फ़रवरी 2014

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (24 फरवरी )

आओ बनाएं मध्यप्रदेश विकास का एक समन्वित प्रयास-मुख्यमंत्री 

vidisha news
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि ‘‘आओ बनाएं अपना मध्यप्रदेश’’ मेरे लिए केवल शब्द नहीं बल्कि महामंत्र है और समाज के हर तबके का कल्याण इसका उद्धेश्य। मुख्यमंत्री ने यह उद््गार आज विदिशा में आयोजित आओ बनाएं अपना मध्यप्रदेश कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने यहां विदिशा जिले को 89 करोड़ की सौगातों से नवाजा जिसमें लोकार्पण, शिलान्यास, हितग्राहीमूलक योजनाएं शामिल है। मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह सहित विदिशा आए थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि आओ बनाएं अपना मध्यप्रदेश प्रदेश के हर व्यक्ति में प्रदेश के प्रति अपनत्व की भावना जागृृत करने का विनम्र प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री निभाएगा और प्रदेश के विकास में अन्य छोटे-छोटे जन सहयोग की भावना उसे पूर्णता प्रदान करेगी। आमजन मेें इसी जन सहयोग की भावना का जन्म समन्वित रूप से प्रदेश को पूर्ण समृृद्ध बनाएगा। 

केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें हर प्रदेशवासी की चिंता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों को चिन्तित होने की जरूरत नही है। प्रदेश के कर्मचारियों को भी केन्द्र के समान मंहगाई भत्ता दिया जायेगा। केन्द्र सरकार जब से केन्द्र के कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता देगी, मध्यप्रदेश सरकार भी उसी अवधि से अपने कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता प्रदान करेंगी। 

छात्रवृृत्ति में वर्गभेद नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर गरीब की मदद करना चाहती है। हर गरीब छात्र को स्काॅलरशिप प्रदान की जायेगी चाहे वह किसी भी वर्ग का हो। एक रूपया किलो गेहूं और एक रूपया किलो चावल भी हर गरीब को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की धरती पर कोई भूखा नही सोएगा।

विदिशा विकास की दौड़ में आगे
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि आने वाले पांच साल में विदिशा विकास की दौड़ में प्रदेश का अग्रणी जिला होगा। उन्होंने बताया कि जिले में सिंचाई सुविधाओं और सड़कों का विस्तार किया गया है। बाह्््य और सगड़ जैसी महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजनाएं प्रदेश सरकार ने पूरी कर दी है। इस क्षेत्र में जो भी कमी सामने आएगी उसे तत्परता से दूर कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदिशा को उसका पुराना गौरव लौटाने में कोई कमी आडे़ नही आएगी। 

श्रीमती स्वराज ने दी दो बड़ी सौगात, विदिशा में खुलेगा केंसर इंस्टीट््यूट
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विदिशा सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती सुषमा स्वराज ने कहा कि विदिशा में 45 करोड़ की लागत से केंसर इंस्टीट््यूट खोला जायेगा जिसके लिए राशि मंजूर कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि यहां मेडीकल काॅलेज का काम शीघ्र पूरा किया जा सकें उसके लिए 189 करोड़ रूपए की राशि मंजूर करायी गई है। 

आओ बनाएं म0प्र0एक आव्हान
संासद श्रीमती सुषमा स्वराज ने कहा कि ‘‘आओ बनाएं अपना मध्यप्रदेश’’ एक संकल्प है। यह एक आव्हान और आमंत्रण है जो प्रदेश के मुखिया प्रदेश की जनता को विकास में सहभागी बनने के लिए कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भी अपनी सहभागिता का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को दो-दो बार कृृषि कर्मण अवार्ड मिलना और लिंग भेद की समाप्ति इसके दो स्वस्थ्य उदाहरण आज सबके सामने है। 

जिम्मेदारी पूरी दृृढता से निभाऊंगा
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजस्व एवं पुर्नवास तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विदिशा जिले का प्रभार सौंपकर जो जिम्मेदारी दी है उसे पूरी दृृढता से निभाऊंगा। उन्होंने कहा कि वे हर सुख-दुख में विदिशा की जनता के साथ खडे़ है और भविष्य में भी रहेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: