बिहार के पश्चिम चंपारण में आग से 4 बच्चियों की मौत, 150 घर स्वाहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अप्रैल 2014

बिहार के पश्चिम चंपारण में आग से 4 बच्चियों की मौत, 150 घर स्वाहा


bihar map
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र में बुधवार को आग लगने से कम से कम 150 घर जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर स्वाह हो गई और एक ही परिवार के चार बच्चियों की झुलस जाने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कैलाशनगर मुहल्ले में दोपहर को खाना बनाने के क्रम में एक िंचंगारी से एक फूस के बने घर में आग लग गई और धीरे-धीरे यह आग 150 से ज्यादा घरों को चपेट में ले लिया। 

ग्रामीणों के मुताबिक तेज पछुआ हवा के कारण आग फैलती चली गई। इस घटना में किशुन सहनी का घर भी जलकर स्वाह हो गया। घर में सोई चार बच्चियों की झुलसने से मौत हो गई। मृत बच्चियों की उम्र चार से 10 वर्ष के बीच बताई गई है।  बगहा के अनुमंडल अधिकारी मंजूर आलम ने बताया कि आग पर दमकल की मदद से काबू पा लिया गया है तथा अगलगी से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: