एकता को तोड़कर सत्ता पाना चाहती है भाजपा : अखिलेश यादव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 अप्रैल 2014

एकता को तोड़कर सत्ता पाना चाहती है भाजपा : अखिलेश यादव


akhilesh yadav
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा)के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश की एकता को तोड़कर सत्ता हासिल करना चाहती है और विकास व जनहित से जुड़े मुद्दों से उसका कोई लेना देना नहीं है। चित्रकूट में शुक्रवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा के पास विकास का कोई मॉडल नहीं है। विकास का मॉडल होता तो भाजपा सांप्रदायिकता न फैलाती। वह गुजरात के विकास मॉडल का झूठा प्रचार कर रही है। वास्तव में गुजरात मॉडल नाम की कोई चीज ही नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात सहित मध्य प्रदेश व राजस्थान से अधिक काम उत्तर प्रदेश में हुआ है। सपा सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश में किए गए विकास कार्यो की तुलना किसी अन्य राज्य में हुए विकास कार्यो से नहीं हो सकती, इसलिए अब भाजपा केंद्र की सत्ता पाने के लिए विकास की बात छोड़कर धर्म का इस्तेमाल कर रही है।  उन्होंने कहा कि केंद्र में सपा की महत्वपूर्ण भूमिका वाली सरकार बनने से ही आम जनता के हितों की रक्षा होगी तथा देश के विकास व जनता के कल्याण के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: