आप नेता सोमनाथ भारती की वाराणसी में पिटाई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अप्रैल 2014

आप नेता सोमनाथ भारती की वाराणसी में पिटाई


somnath bharti
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती की यहां एक टीवी शो के दौरान बुधवार शाम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने पिटाई कर दी। यह जानकारी आप के नेताओं और पुलिस ने दी। वाराणसी के अस्सी घाट पर आयोजित टीवी शो के दौरान यह घटना घटी। भारती के कार के शीशे तोड़ दिए गए और उनके ड्राइवर पर भी हमला हुआ।

आप के प्रवक्ता नगेंद्र शर्मा ने कहा, "भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भारती की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस तरह के हमले की आशंका थी क्योंकि आप वाराणसी में बेहतर कर रही है। चूंकि आज की रैली में उपस्थिति अच्छी थी इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में हताशा थी।"

बुधवार की घटना की पुष्टि करते हुए वाराणसी के पुलिस अधिकारी ने बताया, "पीड़ित पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।" वाराणसी में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी को चुनौती दे रहे आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हम हमलावरों के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराने जा रहे हैं।"

कोई टिप्पणी नहीं: