रायसेन (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अप्रैल 2014

रायसेन (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अप्रैल)

आज प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान, मतदान सामग्री के साथ मतदान दल रवाना
raisen-news
लोकसभा निर्वाचन के तहत संसदीय क्षेत्र 18-विदिषा में 24 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जेके जैन ने बताया कि मतदान संपन्न कराने के लिए सभी विधानसभाओं के लिए मतदान दल रवाना हुए हैं। विदिषा संसदीय क्षेत्र में विदिषा, रायसेन, सीहोर तथा देवास जिले के कुल आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। श्री जैन ने बताया कि इस बार चुनाव सामग्री वितरण के संबंध में सबसे खास बात यह रही कि मतदान संपन्न कराने वाले कर्मचारियों को लाईन लगाकर सामग्री नहीं लेनी पड़ी। सामग्री वितरण के लिए शासकीय पाॅलीटेक्निक महाविद्यालय रायसेन में 275 टेबिलें और 1200 कुर्सियां लगाई गई। इन कुर्सी-टेबिलों पर मतदान दल के कर्मचारी बैठे और उनके टेबल पर ही संपूर्ण मतदान सामग्री उपलब्ध कराई गई। पाॅलीटेक्निक काॅलेज रायसेन में मतदान सामग्री वितरण की कार्रवाई देखने के लिए कलेक्टर श्री जेके जैन के साथ सीईओ जिला पंचायत श्री अनुराग चैधरी भी उपस्थित थे।

चुनाव में संलग्न अमला
विदिषा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रायसेन जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव संपन्न कराने के लिए 3300 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही 3471 सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

कुल मतदान केन्द्र
विदिषा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आठ विधानसभा क्षेत्रों में 1973 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें 36 सहायक मतदान केन्द्र भी शामिल हैं। रायसेन जिले के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में 253, सांची विधानसभा क्षेत्र में 274 तथा सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में 224, विदिषा जिले की विदिषा विधानसभा क्षेत्र में 243, बासोदा में 232, सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 264, ईछावर में 258 तथा देवास जिले के खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में 225 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।

क्रिटिकल मतदान केन्द्र
रायसेन जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में कुल 103 क्रिटिकल मतदान केन्द्र हैं जिसमें भोजपुर में 43, सांची में 41 तथा सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में 19 क्रिटिकल मतदान केन्द्र हैं। 

मतदाताओं की संख्या
विदिषा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुल 16 लाख 34 हजार 039 मतदाता हैं। इन मतदाताओं में 872098 पुरूष मतदाता, 761914 महिला मतदाता तथा 24 अन्य मतदाता शामिल हैं। विधानसभावार मतदाताओं की संख्या में भोजपुर में 226732, सांची में 229987, सिलवानी में 190458, विदिषा में 193569, बासोदा में 180971, बुधनी 231104, ईछावर में 190233 तथा खातेगांव में 190980 मतदाता हैं। 
युवा मतदाता
विदिषा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत कुल 65362 मतदाता 18 से 19 वर्ष की आयु के हैं। इन मतदाताओं में भोजपुर में 9069, सांची में 9199, सिलवानी में 7618, विदिषा में 7743, बासोदा में 7239, बुधनी में 9244, इछावर 7609 तथा खातेगांव में 7639 मतदाता 18 से 19 वर्ष के हैं। 

सर्विस वोटर
संपूर्ण संसदीय क्षेत्र में कुल 499 सर्विस वोटर हैं जिनमें 380 पुरूष तथा 119 महिला सर्विस वोटर शामिल हैं।

चुनाव मैदान में हैं 12 अभ्यर्थी
लोकसभा संसदीय क्षेत्र विदिषा के लिए 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जिनमें बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अमर सिंह पटेल, नेषनल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार श्री लक्ष्मण सिंह, भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार श्रीमती सुषमा स्वराज, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार श्री कमलेष सल्लाम, समता पार्टी के उम्मीदवार श्री गणेष रजक, बहुजन मुक्ति पार्टी के उम्मीदवार श्री नर्मदा प्रसाद अहिरवार, समता समाधान पार्टी के उम्मीदवार श्री बाबूलाल, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इंजीनियर भगवत सिंह राजपूत, सामाजवादी पार्टी के उम्मीदवार श्री मनोज कुमार यादव, प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के उम्मीदवार शोएब खान, निर्दलीय उम्मीदवार श्री चंद्रेष सिंह तथा निर्दलीय उम्मीदवार श्री रामदयाल कोरी शामिल हैं।
  
मतदान सामग्री स्ट्रांग रूम में रखने दल गठित

लोकसभा निर्वाचन के तहत संसदीय क्षेत्र 18-विदिषा में 24 अप्रैल को मतदान के पष्चात इलेक्ट्रानिक वोटिंग मषीन एवं मतपत्र लेखा लेने एवं व्यवस्थित रूप से शासकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज रायसेन में स्थित स्ट्रांग रूम में रखने के लिए श्री पेट्रिक तिर्की जिला कोषालय अधिकारी के निर्देषन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संसदीय क्षेत्र 18-विदिषा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र भोजपुर के लिए श्री जीडी गुप्ता सहायक कोषालय अधिकारी रायसेन को प्रभारी अधिकारी तथा श्री केके आचार्य सहायक वर्ग-2 कार्यालय उपकोषालय बरेली, श्री यषवंत विष्वकर्मा सहायक वर्ग-3 कोषालय रायसेन तथा श्री राजेष मालवीय कोषालय रायसेन को सहायक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सांची के लिए श्री जयप्रकाष सोनकर सहायक पेंषन अधिकारी रायसेन को प्रभारी अधिकारी तथा श्री सुषीलचंद्र शर्मा लेखा सहायक कोषालय रायसेन, श्री चंद्रभान सिंह राजपूत सहायक वर्ग-3 उपकोषालय सिलवानी तथा श्री घासीराम कोषालय रायसेन को सहायक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र सिलवानी के लिए श्री एसडी शर्मा सहायक पेंषन अधिकारी रायसेन को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही श्री डीडी राय सहायक वर्ग-2 उपकोषालय बरेली, श्री नवीन विष्वकर्मा सहायक वर्ग-3 कोषालय रायसेन तथा श्री रामचंद्र मालवीय आईटीआई रायसेन को सहायक नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त श्री पेट्रिक तिर्की जिला कोषालय रायसेन के सहयोग के लिए श्री अभिषेक अग्निहोत्री षिक्षक माध्यमिक शाला सालेरा को सहायक नियुक्त किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 24 अप्रैल को शाम 4 बजे पाॅलीटेक्निक काॅलेज रायसेन में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर जिला कोषालय अधिकारी के निर्देषानुसार कार्य संपादित करने के निर्देष दिए गए हैं।

सभी मतदाताओं से मतदान की अपील
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री जेके जैन ने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और इस महापर्व में सभी मतदाताओं की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से 24 अप्रैल को मतदान केन्द्र जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है। श्री जैन ने कहा कि चुनाव में मतदाताओं की जितनी ज्यादा भागीदारी होगी उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने सारे काम को छोड़कर सबसे पहले मतदान केन्द्र जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने अपनी अपील में कहा कि मतदान के समय मत की पवित्रता नितांत आवष्यक है, इसलिए मतदाता बिना किसी दबाव या लालच के स्वविवेक से मतदान करें। श्री जैन ने कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए कर्तव्य भी है और इस कर्तव्य का प्रत्येक मतदाता को निर्वहन करना चाहिए। श्री जैन ने उन युवा मतदाताओें से वोट जरूर डालने के लिए कहा जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल हो गया है। उन्होंने बच्चों से भी कहा कि वे अपने परिजन जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल है, उन्हंें वोट डालने के लिए अवष्य कहें। उन्होंने महिला मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में सभी की भागीदारी समान है, इसलिए उन्हें भी आगे आकर अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। स्वीप समिति के नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अनुराग चैधरी ने भी सभी मतदाताओं से मतदान अवष्य करने की अपील करते हुए कहा कि मतदाता लोकतंत्र का आधार है और आधार जितना मजबूत होगा लोकतंत्र भी उतना मजबूत और समृद्ध होगा। इसलिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का उपयोग दायित्व की भांति निभाना चाहिए।

जिला दण्डाधिकारी ने बाहरी व्यक्तियों को जाने के आदेष दिए

लोकसभा चुनाव 2014 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा संसदीय क्षेत्र 18-विदिषा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र सिलवानी, सांची तथा भोजपुर में 24 अप्रैल को मतदान होना है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पहले चुनाव प्रचार की समाप्ति के साथ ही ऐसे सभी राजनैतिक दल के कार्यकर्ता जो निर्वाचन क्षेत्र के बाहर के हैं व निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, उन्हें निर्वाचन क्षेत्र से बाहर चले जाने के निर्देष दिए गए हैं। पूर्व में भी इस आषय के आदेष प्रसारित किए गए हैं। जिला दण्डाधिकारी श्री जेके जैन द्वारा धारा 144 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले की राजस्व सीमा क्षेत्र के अंतर्गत स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए सभी राजनैतिक व्यक्तियों, राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता एवं समर्थक जो उस निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं हैं, उन्हें निर्वाचन समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व 22 अप्रैल को शाम 6 बजे से मतदान समाप्ति तक जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा छोड़ने के आदेष दिए गए हैं। यह आदेष अन्य किसी नियम या आदेष के प्रतिबंधों के अतिरिक्त होंगे तथा यह प्रतिबंध चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत चुनाव कार्य में संलग्न अधिकारियों, विधि एवं व्यवस्था संबंधी ड्यूटी में संलग्न पुलिसकर्मियों, निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी तथा निर्वाचन अभिकर्ता पर लागू नहीं होगा।

विदिषा संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान आज, प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

लोकसभा चुनाव 2014 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा संसदीय क्षेत्र 18-विदिषा के लिए 24 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। उल्लेखनीय है कि विदिषा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सीहोर जिले के विधानसभा क्षेत्र बुधनी एवं ईछावर, रायसेन जिले के विधानसभा क्षेत्र सांची, भोजपुर तथा सिलवानी, देवास जिले के विधानसभा क्षेत्र खातेगांव तथा विदिषा जिले की विदिषा एवं बासोदा विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: