छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अप्रैल 2014

छतरपुर (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अप्रैल)

समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के तहत समीक्षा बैठक सम्पन्न
  • कलेक्टर ने दिये गंभीरता से कार्य करने के निर्देश

chhatarpur news
छतरपुर/23 अप्रैल/जिले में समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के अंतर्गत हितग्राहियों के सत्यापन की जानकारी के संबंध में कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित जिलाधिकारियों, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को कलेक्टर डाॅ. अख्तर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. सतेन्द्र सिंह द्वारा हितग्राहियों के सत्यापन का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने कहा कि समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन के अंतर्गत हितग्राहियों के सत्यापन का कार्य गंभीरता से करें। हितग्राहियों की वास्तविक जानकारी के आधार पर ही जिले में हितग्राहियों को लाभ दिया जायेगा। इसलिये किसी भी तरह की त्रुटियां न करें और लापरवाही न बरतें। उन्होंने कहा कि समग्र पोर्टल पर समस्त पात्र परिवारों की शत प्रतिशत इंट्री होना जरूरी है। छूटे हुये परिवारों की इंट्री शीघ्रता से ट्रिपल एसएम में करा दी जाये। उन्होंने कहा कि यदि किसी विकलांग हितग्राही को पेंशन एवं अनुदान प्राप्त हो रहा है तो दोनांे का लाभ उसे मिलता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अंत्योदय पीले राशनकार्ड वाले हितग्राहियों को 35 किलो खाद्यान्न मिलेगा, भले ही परिवार में 7 सदस्य न हों। बीपीएल हितग्राहियों को 5 किलो प्रति सदस्य के मान से राशन प्राप्त होगा। यदि पात्रता पर्चियां बांटते समय कोई त्रुटि हो गई है तो उसे ठीक करा दिया जाये। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृ़़द्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन आदि के तहत हितग्राहियों के सत्यापन की समीक्षा की।  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. सिंह ने कहा कि पात्र परिवारों की एक ही आईडी बनाई जाये, एक से अधिक आईडी न हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हितग्राहियों को पात्रता पर्ची पहुंचा दी जायें। साथ ही कार्ड पर उन्हें चस्पा कराया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान पात्रता पर्चियों का सत्यापन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह सबसे अधिक प्राथमिकता वाला कार्य है, इसलिये इसमें कदापि लापरवाही न करें।    

खरीदी केंद्र प्रभारियों के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही करें 

छतरपुर/23 अप्रैल/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने उप पंजीयक सहकारिता को गेहूं उपार्जन केंद्रों मातगुवां, बरकौंहा एवं बगौता के प्रभारियों के निलंबन की कार्यवाही कर अवगत कराने के निर्देश दिये हैं। विगत दिनों गेहूं उपार्जन की समीक्षा बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी छतरपुर द्वारा अवगत कराया गया था कि निरीक्षण के दौरान मातगुवां, बरकौंहा व बगौता में नान एफएक्यू स्तर का गेहूं खरीदा जा रहा है, साथ ही छन्ने का उपयोग भी नहीं किया जा रहा है। मातगुवां में 18 किसानों के संधारित पंजी में न तो हस्ताक्षर हैं एवं न ही इन कृषकों से प्रमाणन हेतु भू-अधिकार ऋण पुस्तिका की प्रतिलिपि संधारित की गई है। अतः उक्त लापरवाही पर कलेक्टर डाॅ. अख्तर ने निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।  

रोजगारमूलक प्रशिक्षण का लाभ लेने की अपील

छतरपुर/23 अप्रैल/भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र, नौगांव द्वारा आगामी माह में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले ग्रामीण एवं बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क रोजगारमूलक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान संस्था द्वारा आवास एवं भोजन की भी निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जायेगी। प्रशिक्षणार्थियों को ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट ट्रेड में 1 से 30 मई तक, पेपर कवर, पेपर बैग, लिफाफा एवं फाइल निर्माण में 5 से 14 मई तक, हस्त कला एवं कढ़ाई में 12 मई से 26 मई तक, मोबाइल रिपेयरिंग में 28 मई से 26 जून तक एवं डाटा एण्ट्री आॅपरेटर पाठ्यक्रम में 30 मई से 28 जून 2014 तक प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये उप जेल के पास, महोबा रोड, नौगांव स्थित एसबीआई-आरसेटी केंद्र अथवा दूरभाष क्रमांक 07685-255061 एवं मोबाइल नंबर 9425141140 पर सम्पर्क किया जा सकता है।  

वकीलों ने सीजेएम, एसपी को दिया ज्ञापन, वाहन चोरों की वकील नहीं करेंगे पैरवी

छतरपुर। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा और सचिव पंकज पाठक सहित सभी अधिवक्तागण ने सीजेएम संजय कश्तवर और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार को ज्ञापन दिया। एडवोकेट लखन राजपूत ने बताया कि ज्ञापन में वकीलों ने बताया है कि जिला न्यायालय परिसर से लम्बे अर्से से वाहन चोरी की बारदातें हो रही है। दिनांक 22 अप्रैल को अधिवक्ता संघ के सचिव पंकज पाठक की बाईक न्यायालय के बाहर से चोरी हो गयी थी। इसके पूर्व  अधिवक्ता राकेश खरे, अभिषेक खरे, रविन्द्र कुशवाहा, एच.एन. शर्मा, धीरेंद्र तिवारी, अरविंद चौधरी की मोटर साईकिलें चोरी हो चुकी है। जिसकी रिपोर्ट संबंधित थाना में दर्ज कराई गयी थी जिसमें पुलिस द्वारा अभी तक कोई भी चोरी का खुलासा नहीं किया गया है, साथ ही अदालत परिसर के बाहर कोलाहल रहित एवं प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित है इसके बावजूद भी हाथ ठेला बाले दुकानदारों द्वारा अनाधिकृत अतिक्रमण कर रास्ते को जाम किया जाता है और अवांछित तत्वों को भी ठहरने का एक स्थान आसानी से मिल जाता है जिससे वे चोरी की बारदातों को अंजाम देने में सफल होते है। ज्ञापन में वकीलों ने मांग की है कि अदालत की गरिमा बनाए रखने के लिए पुलिस एवं नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटाकर सुरक्षा तैनात कराएं, साथ ही जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा ने संघ के सभी अधिवक्ताओं से आव्हान किया है कि वे किसी भी वाहन चोर की ओर से न तो जमानत अर्जी पेश करें न ही उनके मामले की पैरवी करें जिससे वाहन चोरी की वारदातों में लगाम लग सके।

बेटी बचाओं अभियान में- शोभादेवी समाजसेवा समिति महत्व पूर्ण भूमिका अदा करेगी- श्रीमती बेबी फरजाना

chatarpur news
नौगाॅव (छतरपुर) नगर के डा0 के0 एन0 मेमोरियल पव्लिक स्कूल नौगाॅव में गत दिवस ष्षोभा देवी समाज सेवा समिति की एक कवि साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया जिसमें नगर की समाज सेविका श्रीमती बेबी फरजाना मुख्य अतिथि रही तथा कु0 तृप्ति कठैल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की । संचालन श्री संदीप सत्या व्दारा किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती  बेबी फरजाना ने कहा कि आज के युग में आम परिवारों में षिक्षित बहू की तलाष करते है लेकिन अपनी बेटियों केा षिक्षा से बंचित करते है ऐसे लोग ही समाज बिरोधी है, बेटियों की षिक्षा व सम्मान के लिए सरकारें अनेक योजनाओं चला रही है लेकिन उनका लाभ कम लोग ही ले पाते है । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कु0 तृप्ति कठैल ने कहा कि आज बेटियों को दया व सहानभूमि की आवष्यकता नही है , उन्हे अपने अधिकारों की आवष्यकता है । अब बेटियाॅ षिक्षित व समाज में उच्च स्थान प्राप्त कर चुकी है, महिलाओं को अपने आत्मबल को जगाना है, अधिकारों को समझना है । नारी सृष्टि की संचालन कर्ता है उसे कमजोर न समझा जावे । इस अवसर पर बरिष्ठ पत्रकार संतोष गंगेले ने कहा कि नारी के साथ पक्षपात करना समाज के साथ धोका है, कथनी करने में अंतर ही समाज को पतन की ओर ले जा रहा है । अपनी वाणी व कर्मयोग में नारी को उचित सम्मान देना हमारा कर्तव्य एवं दायित्व है । इस सामाजिक आयोजन में नगर के अनेक कवि, साहित्यकार, पत्रकार उपस्थित रहे । समिति के संचालक संदीप सत्या ने बताया कि षोभादेवी समाजसेवा समिति  बेटी बचाओं नारी जगाओं अभियान को आगे ले जाने केलिए जन सहयोग से कार्य कर रहे है । इस समिति में नारी की सुरक्षा, उनके अधिकारों को लेकर कार्य किया जा रहा है । इस अवसर पर नगर के प्रमुख कवि डा0 बी 0डी0 नामदेव, देवेन्द्र गोस्वामी बिप्र, उमेष खरे, कमलापति सोनी ,खेमचन्द्र रैकवार मुन्ना ने अपने अपने बिचार रखें । नौगाॅव के युवा पत्रकार लोकेन्द्र मिश्रा ने इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपनी ष्षुभकामनाऐं देते हुये संस्था की प्रगति का संदेष दिया । संस्था के प्राचार्य श्री सुषील बाजपेयी ने सभी को आभार व्यक्त किया । 

कोई टिप्पणी नहीं: