आज रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र के 1980 मतदान केंद्रो पर 1720459 मतदाता करेंगें आज मतदान संसदीय क्षेत्र की राजनैतिक हलचल
झाबूआ--रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र में हो रहे लोकसभा चुनाव का प्रचार प्रसार एवं षोरगुल 22 अप्रैल 14 को षाम 5बजे थम गया। अब राजनैतिक दल के प्रत्याषी सायलेंट प्रचार के माध्यम से मतदाताओ से होगें रूबरू संसंदीय क्षेत्र के चुनावी इतिहास में सबसे पहले यह क्षेत्र समाजवादीयेां का गढ रहा है लाल टोपी के प्रभाव को धीरे धीरे सफेद टोपी अर्थात कांग्रेस ने संघर्श करते हुए इनका प्रभाव समाप्त कर संसदीय क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम कर इस अभेद गढ बनाया जो कांग्रेस का अभेद गढ आज भी बना हुआ है अपवाद स्वरूप् इंद्ररा एज इंडिया का नारा देने वाली देष की पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा 1975-76 में लोकतंत्र का गला घोटते हुए देष में आपत काल की घोशणा कर देष के एवं संसदीय क्षेत्र के सभी प्रमुख राजनेैतिक दल के पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओ के साथ अन्य सामाजिक संगठनो से जुडे कार्यकर्ताओ को तानाषाही का प्रदर्षन करते हुए जिलेा में ठुस कर लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास किया । विभिन्न राजनैतिक दलों से जुडे आपातकाल के दौरान जेलो में बंद करने के बाद जयप्रकाष नारायण के नेतृत्व में सभी देष के राजनैतिक दलों ने अपने अपने सिद्धांत एवं विचारधारा एवं झंडे केा त्याग कर एक सर्वसम्मत राजनैतिक दल का गठन किया। जिसका नाम था जनता पार्टी और जिसका चुनाव चिंह्र था हलधर किसान। जनता पार्टी एवं हलधर किसान के नेतृत्वमें पहली बार आपातकाल के बाद इंद्रिरा गांधी केी तानाषाही एवं लोकषाही नीति के विरूद्ध हुए लोकसभा निर्वाचन में झाबुआ संसदीय क्षेत्र से जनता पार्टी के सर्वमान्य प्रत्याषी के रूप् में स्व.भागीरथ भवंर ने लोकसभा चुनाव लड कर पहली बार कांग्रेस के इस अभेद गढ को दिलीपसिंह भूरिया के रूप् में पराजित करते हुए अपना खाता खोला।उसके प्ष्चात न तो समाज वादी और न ही भगवा परचम का प्रतिनिधीत्व करनेवाली भारतीय जनसंघ उक्त संसदीय क्षेत्र में वर्तमान लोकसभा चुनाव के पूर्व तक अपना खाता नही खोल पायी। वर्तमान लोकसभा निर्वाचन 2014 में भगवा परचम का प्रतिनिधीत्व करने वाली भारतीय जनता पार्टी इस बार पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झाबुआ संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याषी दिलीपसिंह भूरिया को आगे कर अपना खाता खेालने की जुगत में लगी है। तो दुसरी ओर कांग्रेस के इस अभेद गढ को यथावत रखने के लिए ाकांग्रेस प्रत्याषी कांतिलाल भ्ूारिया अपना एडी चोटी का जोर लगा कर अपनी यथा स्थिती बनाए रखने के अथक प्रयास करते हुए नजर आ रहे है वैसे उक्त संसदीय क्षेत्र में प्रमुख टक्कर भारतीय जनता पार्टी के दिलीपंिसंह भूरिया एवं कांग्रसे के कांतिलाल भूरिया के मध्य ही है बाकीं अन्य दलों के आठ प्रत्याषी उक्त लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य अजमाते हुए नगण्यता की स्थिती में है। रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र में अब निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार 22 अप्रैल 14 की षाम को प्रचार प्रसार थम गया है। अब क्षेत्र में कार्यरत राजनैतिक दल से जुडे प्रत्याषी एवं पदाधिकारी सायंलेंट मोड पर पहुच कर मतदाताअे से रूबरू होकर अपने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए नजर आयेगें। वैसे संसदीय क्षेत्र के कुल 1980 मतदान केंद्रो पर संसदीय क्षेत्र के कुल मतदाता 1720459 मतदाता 24 अप्रैल केा अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना भावी जनप्रतिनिधी का निर्वाचन करेगें। संसदीय क्षेत्र से जुडे झाबुआ जिले के तीन विधानसभा झाबुआ थांदला एवं पेटलावद क्षेत्र के कुल मतदाता 688667 मतदाता जिसमें 347058 पुरूश,और 341791 महिलायें एवं 18 अन्य मतदाता अपनो मताधिकार का प्रयोग करेंगें। इसी प्रकार आलिाराजपुर जिले की दो विधानसभा आलिाराजपुर एवं जोबट के कुल 457058 मतदाता जिसमें 231553 पुरूश,और 225805 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान में हिस्सा लेगें। इसी प्रकार रतलाम जिले की तीन विधानसभा रतलाम षहर रतलाम ग्रामीण एवं सेलाना क्षेत्र के कुल मतदाता 574534 जिसमें 282301 पुरूश एवं 274224 महिलाए एवं 03 अन्य मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग कर अपना भावी जनप्रतिनिधी का निर्वाचन करेगें। राजनैतिक दृश्टि से संसदीय क्षेत्र की आठो विधानसभाओ जिसमें सात पर पुर्णतः भाजपा का कब्जा है एवं एक पर भाजपा समर्थित निर्दलीय का कब्जा है। विधानसभा की दृश्टि से झाबुआ जिले के राजनैतिक इतिहास में 2003 के निर्वाचन के बाद 2013 के निर्वाचन में कांग्रेस ने करारी हार का सामना किसा है परंतु वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव के प्ष्चात छः माह के प्ष्चात हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी स्थिती सुदृढ करते हुए भगवा परचम की विजय को रोकते हुए लोकसभा चुनाव में पुनः कांग्रेस का परचम फहरा दिया था पंरतु वर्श 2013 में हुए विधानसभ चुनावेा में भगवा परचम को मिली अभुतपूर्व विजय एवं वर्श 2014 में हो रहे लोकसभा चुनाव में क्या कांग्रेस 2003 की इतिहास दोहरा पायेगी इस बारे में राजनैतिक समिक्षक संषय प्रकट करते हुए नजर आ रहे है। क्यो कि एक तरफ संसदीय क्षेत्र में भगवा परचम को मिली अभूतपूर्व सफलता से जहा भाजपायी आत्म विष्वास से लबे्रज है और इस आत्मविष्वास को नरेंद्र मोदी की लहर दुगुना करती हुई नजर आ रही है ऐसी स्थिती में जहां कागं्रेस में संसदीय क्षेत्र आठो विधानसभा में करारी षिकस्त खाते हुए जबरदस्त ढंग से अंतरकलह से उलझी हुई होकर पराजित कांग्रेस विधायक एवं उनके समर्थक लोकसभा में अपना हिसाब चुकता करने के मुड में नजर आ रह ेहै वहीं इस बार हर निर्वाचन की तर्ज पर लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र के किसी भी हिस्से में कांग्रेस की अखिल भारतीय नेत्री श्रीमती सोनिया गांधी एवं राश्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का उक्त आदिवासी आंचल में नही आना राजनैतिक समिक्षकेंा के बीच में चर्चा का विशय बना हुआ है।
तो दुसरी ओर भाजपा की ओर से संसदीय क्षेत्र में भाजापा के प्रधानमंत्रीक े रूप् में भावी उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का रतलाम ,पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृश्ण अडवाणी एवं प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराजसिंह चैहान का थांदला भ्रमण आलिराजपुर जिले के आंबुआ में मुख्यमंत्री का भम्रण वहीं झाबुआ मुख्यालय पर संसदीय सम्मेलन में प्रदेष के संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ,प्रभारी मंत्री अंतरसिंह आर्य तथा हालही में पुनः प्रदेष भाजपा के प्रभारी अन्नत कुमार एवं अरविंद मेनन का भ्रमण भाजपा ख्ेामे में एक नई स्फूर्ति ओर उर्जा का स्पंदन कर गया। तो दुसरी ओर संसदीय क्षेत्र मे ंकांग्रेस की आरे मात्र प्रदेष के प्रभारी प्रकाष मोहन पूर्व मुख्यमंत्री दिगविजय सिंह ,पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ,का ही भ्रमण राणापुर ,रायपुरिया,झाबुआ एवं आलिाराजपुर में हो सका है जो तितर बितर हो रही कांग्रेस को एक जुट करने का एवं उनमें उत्साह भरने का प्रयास ये नेता जरूर कर गये है। देखना यह है कि संसदीय क्षेत्र के 1720459 मतदाताओ पर दोनेा दलो के कौन से राश्ट्रीय वं प्रादेषिक नेताओ का प्रभाव पडता है इसका निर्णय आज 24 अप्रैल 2014 को आज होने वाले मतदान के रूझान से स्पश्ट हो जायेगा। कुल मिलाकर लोकसभा चुनाव में दोनो प्रमुख राजनैतिक दलो की ओर से जमकर एक दुसरे प्रत्याषीयो पर प्रादेषिक एवं राश्ब्ट्रीय नेताओ द्वारा अपने राजनैतिक तरकस से जो षब्दबाण रूपी तीर छोड कर आरोप प्रत्यारोप मडने का प्रयास कर एक दुसरे को घेरने का प्रयास मतदाताओ के सामने किया है वे अपने मकसद में कितने सफल होते है यह सब निर्णय मतदान के बाद 16 मई को होने वाली मतगणना के बाद आने वाले निर्णय से ही पता चल पायेगा।
राजगढ नाका मित्र मण्डल ने कि मतदाता हेल्पलाइन जारी
झाबूआ---लोकसभा चुनाव में रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र के मतदान दिवस 24 अप्रेल को जिले के मतदाताओं के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी किये है जिसके तहत मतदाता को बुथ न मिलना व मतदान के दौरान आने वाली अन्य समस्याओ के समाधान के लिए हैल्प लाईन नम्बर पर बात करके मतदान से संबधित समस्याओ से निजात पा सकते हे। समस्या समाधान के नम्बर निम्न है
सौरभ जायसवाल:- 9806820100
निलेश पाटिदार :- 7415264616
अर्पित कटकानी:- 9907700151
अक्षय जैन :- 9827271393
सत्यसांई बाबा का निर्वाण दिवस पर होंगे सर्वधर्म नाम संकीर्तन
झाबुआ --- सत्य,धर्म,शांति, प्रेम एवं अहिसंा का सन्देश देने वाले तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाजोत्थान में अग्रणी भूमिका निभाने वाले भगवान श्री सत्यसाई बाबा की तीसरी पूण्य तिथि आज 24 अप्रेल गुरूवार को श्री सत्य साई सेवा समिति झाबुआ द्वारा पूरी श्रद्धा,भक्ति के साथ विवेकानंद कालोनी स्थित शरद पंतोजी के निवास सिथत सत्यधाम पर मनाई जावेगी । समिति के कंन्वीनर राजेन्द्रकुमार सोनी, सौभाग्यसिंह चैहान, शरद पंतोजी, नगीनलाल पंवार, ओम प्रकाश नागर, गजानन यावले, रामसिंह सिसौदिया, ने बताया कि श्री सत्यसाई बाबा ने मानव सेवा ही माधव सेवा का महामंत्र देकर सर्व धर्म समभाव के महामंत्र को साकार किया है, बेंगलुरू, पुट्टपर्थी, एवं राजकोट में श्री सत्यसाई आर्गेनाईजेशन द्वारा निशुल्क हासयर मेडिकल इंस्टीट्युट संचालित किये जारहे है । वही शिक्षा के क्षेत्र में बाबा ने कई कालेज एवं विश्वविद्यालय स्थापित किये । रायलसीमा एवं तामीननाडू में गंगा कावेरी परियोजना लागू कर घर घर निशुल्क पेय जल की व्यवस्था की । बाबा ने 24 अप्रेल 2011 को अपना भोतिक शरीर त्यागा । समुचे विश्व में आज बाबा की पूण्य तिथि को श्रद्धा के साथ मनाया जावगा ।झाबुआ समिति में सायंकाल सर्वधर्म नाम संकीर्तन का आयोजन किया जावेगा तथा बाबा के जीवन पर एस एस चैहान द्वारा प्रकाश डाला जावेगा ।
भाजपा की जनविरोधीनीतियों के कारण जनता को मिले घावों की पीड़ा को याद रखकर करें अधिक से अधिक मतदान करें
- जिला कांग्रेस कमेटी की मतदाताओं से अपील
झाबुआ - जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष षांतिलाल पडियार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेष चंद्र जैन, चुनाव संचालक रमेष डोषी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्रीकलावती भूरिया, सांसद प्रतिनिधि डाॅविका्रंत भूरिया, प्रवक्ता हर्श भटट ,आचार्य नामदेव एवं जिले के समस्त कांग्रेसजन ने कांगे्रस के चुनाव प्रचार अभियान में उत्साहजनक उपस्थिति दर्ज कराने पर प्रदेश के मतदाताओं के प्रति आभार प्रगट करते हुए इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की है कि मतदाताओं ने पुनः कांग्रेस प्रत्याषी कांतिलाल भूरिया को सांसद बनाकर दिल्ली भेजने का मन बना लिया है। क्योंकि भाजपा की कार्यप्रणाली से जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति नहीं हो सकती है। देश का कोई ऐसा वर्ग नहीं रह गया है, जो भाजपा की रीति-नीति एवं कामकाज से संतुष्ट हो। आम मतदाता तो यही महसूस कर रहा है कि भाजपा ने उसके विश्वास के साथ भारी छलावा किया है। संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं के नाम जारी अपनी अपील में जिला कांग्रेस ने आग्रह किया है कि भाजपा के कुशासन ने उनको जो घाव मिले हैं, उनकी पीड़ा को याद रखकर सोच-समझकर अधिक से अधिक मतदान करें। मतदान के लिए बटन दबाते समय प्रत्येक मतदाता अवश्य सोचे कि वे देष के पांच साल के भविष्य का फैसला करने जा रहे हैं। श्रीपडियार ने कांगे्रस के प्रत्याशियों और मतदान प्रक्रिया से जुड़े कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे शांतिपूर्ण अधिक से अधिक मतदान कराने में अपनी तरफ से कोई कसर न छोड़ें। यदि कहीं सत्तारूढ़ भाजपा के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान प्रक्रिया को बाधित अथवा दूषित करने का प्रयास होता दिखे तो वे प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा तंत्र की मदद से ऐसी स्थितियों का शमन करें। आपने कांगे्रसजनों को ताकीद की है कि वे किसी भी बूथ पर फर्जी मतदान न होने दें। यदि नव मतदाताओं की उम्र मतदाता सूची में दर्ज उम्र से काफी कम लग रही हो तो पीठासीन अधिकारी के माध्यम से संबंधित मतदाताओं की उम्र से संबंधित मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहें। ऐसी आशंका है कि भाजपा ने अपने समर्थक मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के लिए नाबालिगों को भी मतदाता बनवा दिया है। श्रीपडियार ने मतदान केंद्रों पर पार्टी के अभिकर्ता का दायित्व निभाने वाले कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे चुनाव प्रक्रिया संबंधी नियम-प्रक्रिया का सम्मान करते हुए ‘‘बूथ कैप्चरिंग’’ के मामले में भी सतर्क रहकर ऐसी कोशिशांे को कामयाब न होने दें। यदि कहीं असाधारण स्थिति बने तो वेे कांगे्रस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेताओं की मदद एवं सलाह अवश्य लें। वे कानून अपने हाथ में लेने से भरसक बचें, लेकिन भाजपाइयों की दादागीरी को बर्दाश्त भी न करंे।
कांग्रेस कि जित मतदाता कि जित
झाबुआ:- भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा कांग्रेस नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार से ओला प्रभावित राज्यांे को 1637 करोड़ रूपये किसानों को मुआवजा मिल जाने के बाद भी मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा न देने, पिछले दस वर्षों में मध्यप्रदेश में सर्वाधिक बलात्कार महिलाओं पर अत्याचार एवं छेड़ छाड़ के अपराध, किसानों के साथ एवं आदिवासी हरीजन भाईयों के साथ पिछले दस वर्षाें से मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे अत्याचार शोषण तथा करोड़ो अरबों रूपये के घोटालों को सामने रखकर हर ग्रामीण मतदाता को सुबह सात बजे से सायं छः बजे तक गरीबों की संरक्षक एवं विगत दस वर्षों से गरीबों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएॅं चलाकर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य पर ध्यान देने वाली कांग्रेस सरकार के हमारे रतलाम, झाबुआ संसदीय क्षैत्र के कांगे्रस प्रत्याशी श्री कांतिलालजी भुरिया के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे पर बटन दबाकर दिल्ली में गरीबों की सरकार बनाना है जो गरीबों की सहायता जारी रख सकें तथा भाजपा के द्वारा पुॅंजीपतियों के साथ किए गए षड्यंत्र को विफल कर सकें। कांग्रेस की जीत हर गरीब मतदाता एवं ग्रामीण विकास की जीत होगी।
कांतिलाल भूरिया की जीत को देख भाजपा बोखलाई, भाजपा के इशारो पर फर्जी प्रकरण दर्ज करने पर विरोध
झाबूआ---रतलाम झाबुआ संसदीय क्षेत्र से काँग्रेस प्रत्याशी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की जीत सुनिश्चित होते देख भाजपा के नेतागण बोखला रहे है और इसी के चलते न केवल काँग्रेस के विरुद्ध झूठे बयान बाजी करने के साथ सत्ता का दुरुपयोग कर काँग्रेस समर्थको पर झूठे व मन घडन्त पुलिस प्रकरण बनवा कर झूठा फसाया जा रहा है किन्तु बोवजूद इसके काँग्रेस कार्यकर्ताओ का मनोबल कही से कही तक नहीं टूट रहा है वे और अधिक उत्साह वर्धक होकर कांतिलाल भूरिया की जीत हेतु भरसक रूप से पूरे संसदीय क्षेत्र मे जूट गए है। भाजपा शासन के इशारो पर हाल ही मे ग्राम नामली के पुलिस थाना मे भा॰द॰विधान की धारा 188 के तहद सांसद पुत्र डॉ॰ विक्रांत भूरिया के अतिरिक्त 70 . 80 काँग्रेस जनो के विरुद्ध प्रकरण बनाया वही रहमत अली नाइता को गिरफ्तार कर रतलाम कोर्ट मे पेश किया जिसे न्यायाधीश ने जमानत मुचलका पर रिहा किया । इस प्रकार झूठे मूकदमो को लेकर कड़ी निंदा करते हुए रतलाम ग्रामीण जिला काँग्रेस अध्यक्ष प्रकाश प्रभु राठोडए शहर काँग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा ए प्रदेश सचिव निर्मल मेहता एझाबुआ ए अलीराजपुर के अध्यक्ष शांतिलाल पंडियारए महेश पटेलए राजेश दवेए पूर्व विधायक गण सर्व श्री लक्ष्मीदेवी खराड़ी ए प्रभुदयाल गेहलोत ए वीरसिंह भूरिया ए वालसिंह मैड़ाए जेवीयर मैड़ा एझाबुआ जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरियाए चुनाव संचालक अनंत कुमार आचार्य रतलामए रमेश डोषी झाबुआए हर्ष गेहलोत सैलाना एजिला काँग्रेस प्रवक्ता आचार्य नामदेवए हर्ष भट्ट एब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष जगदीश पाटीदारए परशराम पारगीए राजेश योगी ए मोहब्बत सिंहए सुशील नागरए राजेश भरवाए मुकेश जैन ए डी॰पी॰ धाकड़ए चंद्रवीर सिंह राठोरए रामचन्द्र धाकड़ए ब्लॉक अध्यक्ष राणापुरए थांदलाए खवासाए पेटलवादए सारंगी के चंदुलाल पंडियारए मानसिंह मैड़ा ए आदि ने विरोध करते हुए भाजपा के कथित षड्यंत्र का कडा विरोध करते हुए कहा की भाजपा अपनी हार को देख बोखला रही है किन्तु कांतिलाल भूरिया की सेना पर इसका कोई असर होने वाला नहीं है और कांतिलाल भूरिया अपनी जीत का परचम इस लोकसभा मे लहरावेंगे जिसे कोई नहीं रोक सकता
मतदान दल पहूॅचे मतदान केन्द्र पर आज 24 अप्रैल को होगा मतदान
झाबुआ ---संसदीय क्षैत्र रतलाम-24 के लिए आज 24 अप्रैल 14 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने के लिए जिले के सभी 810 मतदान केन्द्रो पर मतदान दल पहुॅच चुके है। मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए 67 माईक्रोआब्जर्वर, 79 सेक्टर अधिकारी, विडियों सर्विलेंस टीम,फ्लाईंग स्क्वाड एवं पुलिस बल फील्ड में तैनात है। मतदान दलों केे स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में इलाज के लिए डाॅक्टरों की ड्यूटी भी लगाई गई है। डाॅक्टरों के पास प्राथमिक उपचार की सभी दवाईयाॅ उपलब्ध है।
वैकल्पिक दस्तावेज से कर सकेगे मतदान, मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य
झाबुआ,----प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसे मतदाता जिनका नाम एवं फोटो वोटर लिस्ट में शामिल है किन्तु उनके पास ऐंपिक कार्ड नहीं है तो वे वैकल्पिक दस्तावेजों के जरिये मतदान कर सकेगे। भारत निर्वाचन आयोग ने ऐसे मतदाताओं को मतदान की सुविधा देने के लिये वैकल्पिक दस्तावेज प्रस्तुत किये जाने की सुविधा दी है। आयोग ने निर्देश में कहा है कि वैकल्पिक दस्तावेज प्रस्तुत करने की सुविधा उन्हीं मतदाताओं को होगी, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है। यह है वैकल्पिक दस्तावेज:- पासपोर्ट, ड्रायविंग लायसेंस, शासकीय, सार्वजनिक सेक्टर लिमिटेड कम्पनी का परिचय पत्र, बैंक व डाकघर द्वारा फोटो सहित जारी पासबुक, पेन कार्ड, आधार कार्ड, एमपीआर के अधीन आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड,मनरेगा जाब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड फोटों प्रस्तुत कर मतदाता मतदान कर सकता है।
कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने मतदाताओ से कि अपिल , मतदान अवश्य करे
झाबुआ ---कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला झाबुआ श्री बी.चन्द्रशेखर ने जिले के मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे लोकसभा निर्वाचन 2014 में अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करे। मजदूरी के लिए जो मतदाता अन्य स्थानो पर गये वे भी मतदान दिवस 24 अप्रैल 2014 को अपने मतदान केन्द्र पर आकर मतदान अवश्य करे।
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु व्यापक पुलिस सुरक्षा इंतजाम, निर्भीक होकर मतदान करने की मतदाताओं से अपील
झाबूआ---वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0पी0सिंह ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन संसदीय क्षेत्र क्रमांक-24 हेतु कल दिनांक 24/4/2014 गुरूवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होना है। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु निम्नानुसार बल सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगाया गया है:- 1. मतदान केन्द्रः-जिले के कुल 810 मतदान केन्द्रों में से 67 क्रिटिकल मतदान केन्द्र चिन्हित किये जाकर सामान्य मतदान केन्द्रों पर 1 वर्दीधारी एवं 1 विशेष पुलिस अधिकारी(एस0पी0ओ0) तथा क्रिटिकल मतदान केन्द्रों में से 24 हाइली क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर सी0ए0पी0एफ0 का हाफ सेक्शन बल(1 प्र0आर0 एवं 4 आर0), 01 वर्दीधारी एवं 01 एस0पी0ओ0, 28 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर विशेष सशस्त्र बल के 02 जवान, 01 वर्दीधारी एवं 01 एस0पी0ओ0 तथा 15 क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर 01 सहायक उप निरीक्षक, 01 आर0 एवं 01 एस0पी0ओ0 नियुक्त किया गया है। इस प्रकार 810 मतदान केन्द्रों पर कुल 1217 बल लगाया गया है। 2. पुलिस सेक्टर मोबाइल:-मतदान के दिन 810 मतदान केन्द्रों पर निरंतर भ्रमण हेतु कुल 80 पुलिस सेक्टर मोबाइल लगाई गई है। 47 पुलिस मोबाइलों पर 01 पुलिस अधिकारी एवं विशेष सशस्त्र बल के 02 जवान तैनात किये गये हैं। 33 पुलिस मोबाइल पर 01 पुलिस अधिकारी एवं 02 वर्दीधारी का बल लगाया गया है। पुलिस मोबाइल के साथ ही राजस्व सेक्टर अधिकारी भी मतदान केन्द्रों का साथ-साथ भ्रमण करेंगे। प्रत्येक पुलिस मोबाइल के क्षेत्र में 10 से 12 मतदान केन्द्र का भ्रमण सुनिश्चित किया गया है। सेक्टर पुलिस मोबाइल के 10 से 12 मतदान केन्द्रों में से सेण्टर मतदान केन्द्र का चयन किया जाकर मोबाइल का लोकेशन वहाॅं पर समय समय पर रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति का त्वरित समाधान किया जा सके। 3. नाकाबंदी स्थल:-झाबुआ जिला गुजरात एवं राजस्थान राज्य की सीमा से लगा होने से गुजरात राज्य के जिला दाहोद से लगे हुए 11 नाकाबंदी स्थलों एवं राजस्थान राज्य के जिला बांसवाड़ा से लगे 04 नाकाबंदी स्थलों को चिन्हित किया जाकर प्रत्येक नाकाबंदी स्थल पर सी0ए0पी0एफ0 का हाफ सेक्शन बल(1 प्र0आर0 एवं 4 आर0) एवं 02 वर्दीधारी बल लगाया गया है। उक्त नाकाबंदी स्थल दिनांक 21/4/2014 से क्रियाशील होकर सीमा को सील कर दिया गया है। 4. फ्लाइंग स्कवाॅड:-जिले में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अवैध शराब, अवैध हथियार, नगद राशि, आपराधिक तत्वों आदि पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से दिनांक 5/3/2014 से जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 03 फ्लाइंग स्कवाॅड के मान से 09 फ्लाइंग स्कवाॅड का गठन किया गया है। फ्लाइंग स्कवाॅड में कार्यपालन अधिकारी के साथ-साथ 01 पुलिस अधिकारी, 01 वीडियोग्राफर लगाया गया है। 5. स्टेटिक सर्विलेंस टीम:-झाबुआ जिले के 06 प्रमुख मार्गों(सारंगी चैराहा, रायपुरिया बस स्टेण्ड, थांदला-कुशलगढ़ तिराहा, फुलमाल चैराहा, बस स्टेण्ड पारा, हरिनगर मेन रोड) पर स्टेटिक सर्विलेंस टीम का गठन किया गया है। स्टेटिक सर्विलेंस टीम में कार्यपालिक दण्डाधिकारी के साथ 01 पुलिस अधिकारी, 01 प्र0आर0 एवं 01 आरक्षक को बल लगाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के 03 विधानसभा क्षेत्रों हेतु 03 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को विधानसभा-वार प्रभारी बनाया जाकर उनकी सहायतार्थ 02 एस0डी0ओ0पी0 एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक को लगाया गया है। निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाये जाने हेतु जिला पुलिस बल भोपाल से 435 कर्मचारी, जिला पुलिस बल शहडोल से 127 कर्मचारी, जिला शहडोल से होमगार्ड बल 126 कर्मचारी, विशेष सशस्त्र बल में एस0ए0पी0 छत्तीसगढ़ की 02 कंपनी, उत्तरप्रदेश की 01 कंपनी, उड़ीसा की 01 कंपनी, 15वीं वाहिनी विसबल इंदौर की 01 कंपनी का बल प्राप्त हुआ है। इस प्रकार लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु कुल 2219 अधि0/कर्म0 तैनात किये गये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जो व्यक्ति झाबुआ जिले का मतदाता नहीं है, वे तत्काल झाबुआ जिले से अपने निवास स्थान या अन्यत्र चले जावें ताकि दिनांक 24/4/2014 को होने वाले लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जा सकें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने झाबुआ जिले के मतदाताओं एवं जनता से यह अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें धमकाता है या वे किसी प्रकार की शिकायत करना चाहते हैं तो पुलिस कण्ट्रोल रूम झाबुआ के दूरभाष क्रमांक 07392-243169 पर या नजदीकी थाने पर बातचीत कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं ताकि दोषी व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु व्यापक पुलिस सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिला झाबुआ के मतदाताओं से यह अपील की है कि वे निर्भीक/निडर होकर मतदान करें।
आम्र्स एक्ट मे अपराध पंजीबद्ध
झाबूआ--वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0पी0सिंह ने बताया कि आरोपी नवेसिंह पिता मागन मेडा, उम्र 32 वर्ष निवासी पिपलिया एक धारदार लोहे का फालिया, जिसकी लंबाई 15 इंच थी, लेकर घुम रहा था। थाना कोतवाली झाबुआ की पुलिस टीम ने फालिया जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 176/14, धारा 25-बी आम्र्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें