सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अप्रैल 2014

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (23 अप्रैल)

परख वीडियो कांफ्रेंंिसंग का आयोजन 28 को

sidhi news
सीधी 23 अप्रैल 2014     मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 28 अप्रैल 2014 को प्रातः 11 बजे से परख की वीडियो कांफ्रेंसिंग का आयोजन किया गया है। मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के कलेक्टरों से विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। वीडियो कांफ्रेंस में प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं की स्थिति, उपार्जन की प्रगति, राजस्व के डायवर्सन प्रकरणों की स्थिति, पेयजल उपलब्धता एवं प्रदाय की स्थिति, वाणिज्य उद्योग एवं रोजगार विभाग से संबंधित भूमि आवंटन के लंबित प्रकरणों तथा राहत प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

उपखण्ड अधिकारी का विभिन्न ग्रामों का दौरा आज

सीधी 23 अप्रैल 2014     उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्री शैलेन्द्र सिंह 24 अप्रैल को उपखण्ड अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा करेंगे। श्री सिंह ग्राम चैफाल, खाम्ह, बरमानी, बरहाई, उडैसा, छबारी, डोल, सेंदुरा, बरम्बाबा, हड़बड़ो, बिसुनीटोला, भाठा, डांड़ी, सिरसी, तेगवा गाॅवों का भ्रमण कर पेयजल, स्वास्थ्य एवं गर्मी के समय जनमानस एवं पशुओं में होने वाली बीमारियों की रोकथाम, जाति प्रमाण-पत्र तथा अन्य योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया है कि समस्त विभागों के विभागीय अधिकारी ग्रामीण मुख्यालयों में रहने वाले अपने-अपने कर्मचारियों को मुख्यालयों में उपस्थित रहकर भ्रमण के समय चाही गई जानकारी उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित करें। 

वैकल्पिक बस स्टैण्ड स्थापित किए जाने संबंधी अधिसूचना जारी

सीधी 23 अप्रैल 2014     जिला दण्डाधिकारी सुश्री स्वाति मीणा द्वारा मध्यप्रदेश मोटरयान नियम 1914 के नियम 203 के उप नियम (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए मध्यप्रदेश शासन परिवहन विभाग मंत्रालय भोपाल के क्रमांक एफ-22-85/06/आठ/पार्ट दिनांक 18-3-2014 द्वारा प्रदान की गई अनुमति की शर्तों के साथ मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के डिपो की भूमि/स्थल को आटो रिक्शा, टैक्सी, निजी सेवायान एवं लोक सेवायानों के लिए अधिसूचित पार्किंग स्थल घोषित किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार स्थानीय निकाय (नगर पालिका परिषद सीधी) द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के डिपो की भूमि पर अस्थायी तौर पर वैकल्पिक बस स्टैण्ड स्थापित किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर पुलिस अधीक्षक सीधी से परामर्श उपरान्त सार्वजनिक सुविधा एवं जनहित की दृष्टि से उक्त भूमि/स्थान पर वैकल्पिक बस स्टैण्ड स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं: