चमकविहीन गेहूं के उपार्जन हेतु निर्देश
छतरपुर/24 अप्रैल/रबी विपणन वर्ष 2014-15 के तहत वर्तमान में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य किया जा रहा है। विगत दिनों असमय वर्षा तथा ओले केे प्रकोप से गेहूं की चमक प्रभावित हुयी है। राज्य सरकार द्वारा चमक विहीन गेहूं को भी खरीदने के निर्देश जारी किये गये है। इस संबंध में कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर ने उपायुक्त सहकारिता, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक एवं नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक को जिले की उपार्जन समितियों से उपरोक्त निर्देशों का पालन कराने एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित् करने के निर्देश दिये गये हैं। चमक विहीन गेहूं को भारत सरकार द्वारा निर्धारित दर एवं राज्य शासन के बोनस सहित 1550 रूपये प्रति क्विं0 की दर से खरीदा जायेगा। एफएक्यू स्तर के गेहूं के लिये शासन द्वारा निर्धारित नियम यथावत रहेंगे। इसमें किसी भी प्रकार की छूट नहीं दी जायेगी अर्थात यदि गेहूं एफएक्यू स्तर का है, किंतु वर्षा से प्रभावित होने के कारण केवल उसकी प्राकृतिक चमक में कमी आई है, तो ऐसे चमकविहीन गेहूं को समर्थन मूल्य पर खरीदा जा सकेगा। भारतीय खाद्य निगम जो चमकविहीन गेहूं स्वीकार करेगा उसे भारत सरकार को परिदान किया जायेगा। यदि चमकविहीन गेहूं की कुछ मात्रा को भारतीय खाद्य निगम द्वारा किन्हीं कारणों से स्वीकार नहीं की जाती है तो उसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं खाद्यान्न आधारित योजनाओं में भारत सरकार के आवंटन के विरूद्ध वितरण किया जायेगा। इसी प्रकार चमक विहीन गेहूं की संग्रहण सीमा सामान्य गेहूं के मुकाबले कम रहती है, अतः खरीदे गये समस्त चमकविहीन गेहूं को प्राथमिकता के आधार पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ताओं को वितरित किया जायेगा।
निर्वाचन हेतु गठित दल के अधिकारी कार्यमुक्त
छतरपुर/24 अप्रैल/जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तत्काल प्रभाव से लोक सभा निर्वाचन व्यय की निगरानी के लिये गठित किये गये व्हीडियो सर्विलांस टीम, व्हीडियो व्यूइंग टीम, फ्लाइंग स्क्वाड, स्थैतिक निगरानी दल एवं व्यय निगरानी दल के सदस्यों को 24 अप्रैल को अपरान्ह में कार्यमुक्त कर दिया गया है, जबकि सहायक व्यय प्रेक्षक एवं व्यय लेखा दल के सदस्य व्यय लेखा प्रस्तुत होने तक पूर्व की भांति कार्य सम्पादित करते रहेंगे।
ग्राम सभा की बैठक हेतु निर्देश
छतरपुर/24 अप्रैल/जिला पंचायत सीईओ डाॅ. सतेन्द्र सिंह ने जिले के समस्त जनपद पंचायतों के सीईओ को शासन के निर्देशानुसार 24 से 30 अप्रैल 2014 के मध्य ग्राम सभाओं की बैठक कराने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि बैठक का आयोजन निर्धारित एजेण्डा के अनुसार कराया जाना सुनिश्चित् करें।
राजस्व अधिकारियों की बैठक 26 को
छतरपुर/24 अप्रैल/कलेक्टर डाॅ. मसूद अख्तर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 26 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई है। समस्त राजस्व अधिकारियों को वांछित जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक के दौरान मतगणना, ओलावृष्टि व अतिवृष्टि राहत, गेहूं उपार्जन-परिवहन, भू-अर्जन के प्रकरणों समेत जनशिकायत, जनसुनवाई, टी0एल0पत्रों के निराकरण के संबंध में भी चर्चा की जायेगी।
उर्दमउ मंे रामलीला शुरू, कलश यात्रा आज, पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रूद्र महायज्ञ 26 से
छतरपुर। जनपद क्षेत्र नौगांव के अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्दमउ में शुरू होने जा रहे 89वें सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण महारूद्र अभिषेक यज्ञ एवं 18 पुराणों की बैठकी के पूर्व गांव में वृंदावन की रामलीला का शुभारंभ हो गया।25 अप्रैल को पूरे गांव में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी।इसके पूर्व आमजनों को रूद्रमहायज्ञ की जानकारी देने के लिए जिला मुख्यालय में एक बाईक रैली का आयोजन किया गया। गृहस्थ संत पं. देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी के सानिध्य में ग्राम पंचायत उर्दमउ के स्व. पं. बीपी दीक्षित हायर सेकेण्ड्री स्कूल के मैदान में सवा करोड पार्थिव शिवलिंग निर्माण का धार्मिक आयोजन 26 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित किया जा रहा है। 24 अप्रैल को ग्राम उर्दमउ में वृंदावन के ब्रजेश मंडल द्वारा रामलीला का शुभारंभ किया गया। 25 अप्रैल को अपरान्ह तीन बजे से पूरे गांव में विशाल कलश यात्रा का भ्रमण होगा।इधर जिला मुख्यालय में श्रद्धालुओं को इस विशाल धार्मिक आयोजन की जानकारी देने के लिए स्थानीय पन्ना नाका स्थित नरसिंह मंदिर से आज दोपहर में मोटर साईकिल रैली का आयोजन किया गया।इस रैली में पं. देवप्रभाकर शास्त्री इंजीनियरिंग काॅलेज के प्रोफेसर अजीत शर्मा, मंगल लखेरा, आनंद र जक, सोहनलाल रावत, राकेश अरजरिया, वीरांगना अवंतीबाई स्नाताकोत्तर महाविद्यालय के पवनेश तिवारी, दिनेश शुक्ला सहित अन्य प्राध्यापक शामिल थे।यह मोटर साईकिल रैली डाकखाना चैराहा, आकाशवाणी तिराहा, बस स्टेण्ड, चैक बाजार, महल रोड होते हुए श्री मोटे के महावीर मंदिर पहुंची।
उर्दमउ तक श्रद्धालुओं को पहुंचाएंगी बसें
ग्राम पंचायत उर्दमउ में 26 अप्रैल से शुरू हो रहे विशाल धार्मिक आयोजन के लिए जिला मुख्यालय से श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।26 अप्रैल से 2 मई तक के इस विशाल रूद्र महायज्ञ में पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को स्थानीय पन्ना नाका और वीरांगना अवंतीबाई स्नातकोत्तर महाविद्यालय से दो बसें मिलेंगी।इन बसों के चलने का समय सुबह 9 बजे से साढे 9 बजे के बीच का रहेगा।छत्रसाल चैक और बस स्टेण्ड की कल्याण धर्मशाला के समीप भी इन बसों का स्टापेज होगा। नोट- समाचार के साथ शहर में निकाली गई मोटर साईकिल रैली का फोटो लगान का सहयोग करें।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें