खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (24 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अप्रैल 2014

खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (24 अप्रैल)

डिप्टी कलेक्टरों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी

sidhi map
सीधी 24 अप्रैल 2014     कलेक्टर सुश्री स्वाति मीणा द्वारा प्रशासनिक कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है। जारी आदेशानुसार श्री आर.पी.त्रिपाठी डिप्टी कलेक्टर को उपखण्ड मजिस्ट्रेट चुरहट व रामपुर नैकिन बनाया गया है। इस हैसियत से इन तहसीलों में स्थित पुलिस थानों से संबंधित दाण्डिक प्रकरणों की सुनवाई व निपटारा करेंगे। जिनमें उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश पारित किया जाना आवश्यक हो। वे अनुविभाग अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखने, राजस्व, विविध, भूअर्जन अधिकारी तथा अनुविभाग अंतर्गत समस्त विकास कार्यो का पर्यवेक्षण तथा नियंत्रण करेंगे।  श्री के.के.पाठक डिप्टी कलेक्टर को उपखण्ड मजिस्ट्रेट मझौली बनाया गया है। इस हैसियत से इन तहसीलों में स्थित पुलिस थानों से संबंधित दाण्डिक प्रकरणों की सुनवाई व निपटारा करेंगे। जिनमें उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश पारित किया जाना आवश्यक हो। वे अनुविभाग अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखने, राजस्व, विविध, भूअर्जन अधिकारी तथा अनुविभाग अंतर्गत समस्त विकास कार्यो का पर्यवेक्षण तथा नियंत्रण करेंगे। श्री शैलेन्द्र सिंह डिप्टी कलेक्टर को उपखण्ड मजिस्ट्रेट गोपद बनास तथा सिहावल बनाया गया है। इस हैसियत से इन तहसीलों में स्थित पुलिस थानों से संबंधित दाण्डिक प्रकरणों की सुनवाई व निपटारा करेंगे। जिनमें उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश पारित किया जाना आवश्यक हो। वे अनुविभाग अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखने, राजस्व, विविध, भूअर्जन अधिकारी तथा अनुविभाग अंतर्गत समस्त विकास कार्यो का पर्यवेक्षण तथा नियंत्रण करेंगे। श्री एम.पी.बरार डिप्टी कलेक्टर को उपखण्ड मजिस्ट्रेट कुसमी का दायित्व सौपा गया है। इस हैसियत से इन तहसीलों में स्थित पुलिस थानों से संबंधित दाण्डिक प्रकरणों की सुनवाई व निपटारा करेंगे। जिनमें उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा आदेश पारित किया जाना आवश्यक हो। वे अनुविभाग अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखने, राजस्व, विविध, भूअर्जन अधिकारी तथा अनुविभाग अंतर्गत समस्त विकास कार्यो का पर्यवेक्षण तथा नियंत्रण करेंगे। श्री मनोज मालवीय डिप्टी कलेक्टर प्रतिलिपि शाखा, व्यवहारवाद, जनशिकायत- परिवाद शाखा, सीएम हेल्पलाईन, जन सुनवाई/जनवाणी आवक-जावक, कार्यालय अधीक्षक, भू-अभिलेख, भू-प्रबन्धन, परिवर्तित भूमि तथा जूडिशियल शाखाओं के प्रभारी अधिकारी होंगे। श्री लालजी रावत डिप्टी कलेक्टर को सामान्य, राजस्व, राजस्व लेखा, वित्त, राहत, जनसम्पर्क निधि, विभागीय जाॅच, राजस्व अभिलेखागार, नजारत का प्रभारी अधिकारी बनाया है। साथ ही श्री रावत उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन जिला सीधी होंगे। इस हैंसियत से मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार कार्य करेंगे। सूचना का अधिकार अधिनियम अंतर्गत कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी होंगे एवं समस्त विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी ढंग से लागू कराएंगे तथा विभागों की मासिक प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। 

लिंक आफीसर्स
डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज कुमार मालवीय के लिंक आफीसर श्री लालजी रावत डिप्टी कलेक्टर होंगे तथा श्री लालजी रावत के लिंक आफीसर श्री मनोज कुमार मालवीय डिप्टी कलेक्टर होंगे। अधिकारी एवं लिंक अधिकारी दोनों के अवकाश पर या शासकीय कार्यों से मुख्यालय से बाहर प्रवास पर रहने की स्थिति में मुख्यालय पर उपस्थित वरिष्ठतम अधिकारी को अत्यावश्यक/समयावधि में निराकरण हेतु अपेक्षित नस्तियां शाखा लिपिक/कार्यालय अधीक्षक द्वारा आदेशार्थ प्रस्तुत की जाएंगी तथा अधिकारी के कर्तव्य पर लौट आने पर पुनः अनुमोदन प्राप्त किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: