खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (24 अप्रैल) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अप्रैल 2014

खंडवा (मध्यप्रदेश) की खबर (24 अप्रैल)

खंडवा संसदीय क्षेत्र में लगभग 67 प्रतिशत् से अधिक हुआ मतदान
  • लोकसभा निर्वाचन मतदान की समयवार जानकारी प्रतिशत में
  • मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाईट के रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार

khandwa news
खण्डवा (24 अप्रैल, 2014) - खंडवा लोकसभा संसदीय क्षेत्र-28 की आठों विधानसभा बागली, मांधाता, खंडवा, पंधाना, नेपानगर, बुरहानपुर, भीकनगाँव तथा बड़वाह में शाम 6 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत लगभग 67 प्रतिशत् से अधिक रहा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की वेबसाईट के रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष मतदाता का मतदान प्रतिशत् 70.39 प्रतिशत् रहा, वहीं महिला मतदाताओं का 65.02 मतदान प्रतिशत् रहा। जिसमें शाम 7ः30 बजे तक की स्थिति में खंडवा लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 67.80 प्रतिशत् दर्ज किया गया। कुल मतदान केन्द्रों में प्रातः 7 बजे से मतदान संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ हुई, जो कि शाम 6 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार अभ्यर्थियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में माॅक पोल के पश्चात् प्रातः 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान प्रारंभ होने के साथ ही बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केन्द्रों में पहुंच चुके थे। मतदान केन्द्रों में पुरुषों एवं महिलाओं की लम्बी-लम्बी लाइनें लगी दिखीं। मतदाताओं में काफी उत्साह का वातावरण नजर आया। अंतिम आकड़े रात्रि 10 बजे तक प्राप्त होने की संभावना हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जानकारी संकलित की जा रही हैं। मतदान का प्रतिषत और बढ़ने की संभावना हैं। बागली (अ.ज.जा.) विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत:- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक विधानसभा क्षेत्र बागली में पुरूष 1.08 तथा महिला 0.82 कुल लगभग 0.95 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 17.00 तथा महिला 16.00 कुल 16.52 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 19.80 तथा महिला 16.40 कुल 18.18 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 20.10 तथा महिला 17.30 कुल 18.77 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 49.00 तथा महिला 46.00 कुल 47.57 प्रतिशत् मतदान हुआ। शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 61.60 तथा महिला 59.20 कुल 60.46 प्रतिशत् मतदान हुआ। मांधाता विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत:- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक मांधाता विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 6.70 तथा महिला 4.49 कुल लगभग 5.65 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 20.66 तथा महिला 14.55 कुल 17.74 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 38.68 तथा महिला 31.73 कुल 35.36 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 54.81 तथा महिला 48.35 कुल 51.73 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 62.28 तथा महिला 55.89 कुल 59.23 प्रतिशत् मतदान हुआ। शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 71.92 तथा महिला 64.79 कुल 68.52 प्रतिशत् मतदान हुआ। खंडवा (अ.जा.) विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत:- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक खंडवा विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 6.22 तथा महिला 3.85 कुल लगभग 5.08 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 18.04 तथा महिला 11.71 कुल 14.99 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 35.16 तथा महिला 27.30 कुल 31.38 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 50.05 तथा महिला 43.07 कुल 46.69 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 58.75 तथा महिला 51.80 कुल 55.40 प्रतिशत् मतदान हुआ। शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 67.45 तथा महिला 61.47 कुल 64.57 प्रतिशत् मतदान हुआ। पंधाना (अ.ज.जा.) विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत:- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक पंधाना विधानसभा क्षेत्र में पुरूष   6.29 तथा महिला 5.07 लगभग कुल 5.71 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 20.70 तथा महिला 16.40 कुल 18.64 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 40.30 तथा महिला 35.10
कुल 37.81 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 57.10 तथा महिला 53.03 कुल 55.15 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 67.34 तथा महिला 61.80 कुल 64.39 प्रतिशत् मतदान हुआ। शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 77.76 तथा महिला 70.54 कुल 74.31 प्रतिशत् मतदान हुआ। नेपानगर (अ.ज.जा.) विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत:- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 0.77 तथा महिला 0.82 लगभग कुल 0.79 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 11.57 तथा महिला 11.11 कुल 11.35 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 30.55 तथा महिला 26.77 कुल 28.72 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 44.88 तथा महिला 44.25 कुल 44.58 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 60.46 तथा महिला 58.20 कुल 59.37 प्रतिशत् मतदान हुआ। शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 70.00 तथा महिला 66.71 कुल 68.41 प्रतिशत् मतदान हुआ।
बुरहानपुर विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत:- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 1.87 तथा महिला 1.31 लगभग कुल 1.60 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 14.48 तथा महिला 13.30 कुल 13.91 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 26.17 तथा महिला 26.04 कुल 26.11 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 39.57 तथा महिला 35.65 कुल 37.68 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 54.39 तथा महिला 51.77 कुल 53.13 प्रतिशत् मतदान हुआ। शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 69.00 तथा महिला 63.67 कुल 66.44 प्रतिशत् मतदान हुआ। भीकनगाँव (अ.ज.जा.) विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत:- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक भीकनगाँव विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 7.77 तथा महिला 6.91 लगभग कुल 7.35 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 20.15 तथा महिला 18.43 कुल 19.32 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 34.81 तथा महिला 34.81 कुल 34.81 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 49.83 तथा महिला 48.62 कुल 49.24 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 61.41 तथा महिला 58.34 कुल 59.91 प्रतिशत् मतदान हुआ। शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 71.73 तथा महिला 67.08 कुल 69.46 प्रतिशत् मतदान हुआ। बड़वाह विधानसभा का समयवार मतदान प्रतिशत:- संसदीय क्षेत्र खंडवा में सुबह 7 से 9 बजे तक बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में पुरूष 9.83 तथा महिला 7.25 लगभग कुल 8.58 प्रतिशत् मतदान हुआ। प्रातः 9 से 11 की स्थिति में पुरूष 21.09 तथा महिला 15.29 कुल 18.24 प्रतिशत् मतदान हुआ। पूर्वान्ह 11 से 12 बजे तक की स्थिति में पुरूष 39.76 तथा महिला 33.57 कुल 36.76 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 12 से 02 बजे तक की स्थिति में पुरूष 54.38 तथा महिला 49.65 कुल 52.09 प्रतिशत् मतदान हुआ। दोपहर 02 से शाम 04 बजे तक की स्थिति में पुरूष 69.92 तथा महिला 56.71 कुल 59.91 प्रतिशत् मतदान हुआ। शाम 04 से 7ः30 बजे तक की स्थिति में सी.ई.ओ. मध्यप्रदेश की वेबसाईड में अपडेट रियल टाईम मतदान प्रतिशत् के अनुसार पुरूष 74.01 तथा महिला 66.81 कुल 70.52 प्रतिशत् मतदान हुआ।

शांतिपूर्ण मतदान के प्रति आभार प्रकट

खण्डवा (24 अप्रैल, 2014) - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने लोकसभा निर्वाचन-2014 अंतर्गत 16वीं लोकसभा के लिये सम्पन्न हुये मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के लिये दिये गये सहयोग के प्रति खंडवा जिले के नागरिकों, राजनैतिक दलों तथा अभ्यर्थियों तथा चुनाव कार्य में संलग्न अधिकारियों-कर्मचारियों एवं प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रति आभार प्रकट किया है।

जिले में 10 मतदान केन्द्रोें में हुई वेबकास्टिंग

खण्डवा (23 अप्रैल 2014) - लोकसभा निर्वाचन-2014 के अंतर्गत गुरूवार 24 अप्रैल को हुए मतदान के शांतिपूर्ण आयोजन के लिये जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई थी। जिसके मद्देनजर जिले में 10 मतदान केन्द्रों में वेब कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी गई। यह दसों मतदान केन्द्र विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-177 खंडवा अंतर्गत आते हैं। जिनमें - § मतदान केन्द्र क्रमांक-224 महात्मा गाँधी वार्ड-42 में शासकीय माध्यमिक कन्या शाला पड़ावा 2 कक्ष 1 पश्चिम मोघट रोड़ § मतदान केन्द्र क्रमांक-225 महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-42 में शा.मा. कन्या शाला पडावा 2 पूर्वभाग मोघट रोड़ § मतदान केन्द्र क्रमांक-226 महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-42 में शा.मा. कन्या शाला पडावा 2 कक्ष 2 पश्चिम मोघट रोड़ § मतदान केन्द्र क्रमांक-227 महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक-42 में शा.मा. कन्या शाला पडावा 2 मोघट रोड़ दक्षिण भाग § मतदान केन्द्र क्रमांक-229 रामेश्वर वार्ड क्रमांक-43 में उपसंचालक शिक्षा कार्यालय § मतदान केन्द्र क्रमांक-230 रामेश्वर वार्ड क्रमांक-43 में उपसंचालक शिक्षा कार्यालय पश्चिम भाग का कमरा § मतदान केन्द्र क्रमांक-235 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक-44 में शा. पॉलिटेक्निक कॉलेज खण्डवा § मतदान केन्द्र क्रमांक-237 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक-44 में शा. पॉलिटेक्निक कॉलेज खण्डवा § मतदान केन्द्र क्रमांक-238 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक-44 में शा. पॉलिटेक्निक कॉलेज खण्डवा § मतदान केन्द्र क्रमांक-239 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक-44 में शा. पॉलिटेक्निक कॉलेज खण्डवा शामिल हैं।

कम्यूनिकेशन सेन्टर बनाकर की गई मतदान प्रतिशत की मानिटरिंग

khandwa news
खण्डवा (24 अप्रैल, 2014) - लोक सभा निर्वाचन 2014 के अंतर्गत 24 अप्रेल हुये मतदान की प्रति घण्टे रिपोंिटग बाबत जिले मे कम्यूनिकेशन सेन्टर का गठन किया गया था उक्त सेन्टर पर सीईओ जिला पंचायत अमित तोमर व अपर कलेक्टर एस एस बघेल द्वारा रिपोटिंग की मानिटरिंग की गई। जिला जनसंपर्क अधिकारी सुनिल वर्मा द्वारा भी मिडीया सेन्टर से सभी मिडीया कर्मीयो को एसएमएस व ई-मेल के माध्यम से प्रति घण्टे की मतदान रिपोर्ट उपलब्ध करायी गयी।

मतदान दलों के लौटने का क्रम शुरू

खण्डवा (24 अप्रैल, 2014) - मतदान के पश्चात् मतदान दलों के लौटने क्रा क्रम सायं 7 बजे से प्रारंभ हो गया। जो कि होकर देर रात्रि तक चलेगा। मतदान दल द्वारा सुभाष विद्यालय परिसर में विधानसभावार काउन्टरों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन सहित अन्य निर्वाचन सामग्री को जमा करने का क्रम जारी रहा।

लोकसभा 2009 का कुल वोटिंग प्रतिशत् विधानसभावार
  • गत् लोकसभा में संसदीय क्षेत्र-28 खंडवा की सभी आठों विधानसभाओं में 50 प्रतिशत् से अधिक हुई थी वोटिंग

खण्डवा (24 अप्रैल, 2014) - लोकसभा संसदीय क्षेत्र-28 खंडवा में गत् लोकसभा निर्वाचन-2009 में भी आठ विधानसभाएँ शामिल थी। जहाँ आठों विधानसभा बागली, मांधता, खंडवा, पंधाना, नेपानगर, बुरहानपुर, भीकनगाँव तथा बड़वाह सभी जगह 50 प्रतिशत् से अधिक वोटिंग की गई थी। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-174 बागली में 56.29 प्रतिशत्, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-175 मांधाता में 57.56 प्रतिशत्, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-177 खंडवा में 52.76 प्रतिशत्, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-178 पंधाना में 64.88 प्रतिशत्, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-179 नेपानगर में 67.81 प्रतिशत्, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-180 बुरहानपुर में 59.54 प्रतिशत्, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-181 भीकनगाँव में 61.18 प्रतिशत् तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-182 बड़वाह में 60.45 प्रतिशत् वोटिंग हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं: