मतदान आज, पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र-18 विदिशा एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-144 विदिशा के उप चुनाव के लिए मतदान आज 24 अपै्रल की प्रातः सात बजे से प्रारंभ होगा जो सायं छह बजे तक जारी रहेगा। विदिशा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले की दो विधानसभा विदिशा एवं बासौदा के कुल तीन लाख 74 हजार 540 मतदाता 475 मतदान केन्द्रों पर अपने मतों का प्रयोग करेंगे। कुल मतदाताओं में पुरूष एक लाख 99 हजार 306, महिला एक लाख 75 हजार 228 अन्य छह और सेवा मतदाता 132 शामिल है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम0बी0ओझा ने बताया कि जिले की दोनों विधानसभाओं में सुव्यवस्थित रूप से मतदान प्रक्रिया को संपादित कराएं जाने के उद्धेश्य से पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए है।
मतदान केन्द्रों पर पहुंचने लगे मतदानकर्मी
विदिशा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जिले की दोनो विधानसभा जिसमें विदिशा में 243 मतदान केन्द्रों, बासौदा 232 मतदान केन्द्रांे के लिए कुल दो हजार 357 मतदानकर्मियों की ड््यूटी लगाई गई है। मतदानकर्मियों के लिए निर्वाचन सामग्री का वितरण कार्य आज प्रातः सात बजे से प्रारंभ हुआ था। विदिशा विधानसभा के मतदानकर्मियों को एसएसएल जैन काॅलेज परिसर से तथा बासौदा विधानसभा के मतदानकर्मियों हेतु शासकीय उत्कृृष्ट उ0मा0विद्यालय गंजबासौदा से प्रदाय की गई है। मतदान केन्द्रों पर मतदानकर्मियों के पहुंचने की ओके रिपोर्ट प्राप्त होने लगी है।
सफेद एवं गुलाबी रंग के होगे मतपत्र
विदिशा संसदीय क्षेत्रातंर्गत उपयोग में लाए जाने वाले मतपत्र सफेद रंग के होंगे वही विदिशा विधानसभा उप चुनाव के मतपत्र गुलाबी रंग के होंगे।
हरेक मतदान केन्द्र पर दो-दो बूथ
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 144 विदिशा के उप चुनाव हेतु विदिशा विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रांे पर पीठासीन अधिकारी के अलावा चार मतदानकर्मी की ड््यूटी लगाई गई हैै। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दो-दो बूथ बनाएं गए है ताकि प्रत्येक मतदाता लोकसभा और विधानसभा उप चुनाव हेतु पृृथक-पृृथक मतदान कर सकें। मतदान केन्द्र पर मतदानकर्मी एक मतदाता सूची, चिन्हित प्रति का प्रभारी होगा जो मतदाताओं को चिन्हित करेगा। मतदान दल कर्मी दो मतदाता रजिस्टर प्रभारी होगा। उसके द्वारा मतदाता रजिस्टर में मतदाता के हस्ताक्षर उपरांत अमिट स्याही मतदाता की अंगुली में लगाई जायेेगी। मतदानकर्मी तीन के द्वारा लोकसभा के मतदान हेतु बैलेट जारी की जायेगी। इसी प्रकार मतदानकर्मी चार के द्वारा विधानसभा के लिए ईव्हीएम के माध्यम से बैलेट जारी किया जायेगा और पीठासीन अधिकारी द्वारा समुचित व्यवस्था पर नजर रखी जायेंगी।
मतदान हेतु बीएलओ द्वारा जारी पर्ची मान्य
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम0बी0ओझा ने भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी नवीन दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए बताया है कि यदि कोई मतदाता बीएलओ द्वारा हस्ताक्षरयुक्त जारी की गई मतदाता पर्ची लेकर मतदान केन्द्र पर आता है तो उसें मतदान देने से वंचित नही किया जा सकता। मतदाता पर्ची पर संबंधित मतदाता की फोटो होना अनिवार्य है।
माॅकपोल
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ओझा ने बताया कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदान दिवस 24 अपै्रल की प्रातः छह बजे से माॅकपोल किया जायेगा। आयोग द्वारा मतदान के लिए समय प्रातः सात बजे से सायं छह बजे तक का नियत किया गया है।
11 वैकल्पिक फोटोयुक्त परिचय दस्तावेज मान्य
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एम0बी0ओझा ने निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य किए गए 11 अन्य वैकल्पिक दस्तावेंज के संबंध मंे बताया है कि यदि मतदाता स्वंय का पासपोर्ट, ड्रायविंग लायसेंस, पेनकार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जाॅब कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेंज के अलावा फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र जो कि कर्मचारियों को केन्द्रीय, राज्य सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी किया गया हो, बैंक, पोस्ट आफिस द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किया गया स्मार्ट कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी किया गया (हेल्थ इन्श्योरेन्स स्मार्ट कार्ड) और निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त प्रमाणित मतदाता पर्ची में से कोई एक साक्ष्य मतदाता द्वारा प्रस्तुत करता है तो वह अपने मत का प्रयोग कर सकेगा।
बेवकास्ंिटग
विदिशा विधानसभा के 24 मतदान केन्द्र और बासौदा के 31 मतदान केन्द्रांे की बेवकास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें