सचिन ने मतदान करके अपना 41वां जन्मदिन मनाया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अप्रैल 2014

सचिन ने मतदान करके अपना 41वां जन्मदिन मनाया


sachin vote
भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को मतदान करते हुए अपना 41वां जन्मदिन मनाया। सचिन ने मतदान को सबसे बड़ी जिम्मेदारी करार देते हुए जन्मदिन के जलसे से पहले लोकसभा चुनावों के लिए मतदान किया। सचिन ने मुम्बई उत्तर मध्य लोकसभा सीट के लिए मतदान किया। उन्होंने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।

सचिन ने अपने ट्वीट में लिखा, "मैंने मतदान किया, क्या आपने किया? जन्मदिन के उत्सव से पहले एक शानदार शुरूआत। मैंने इस देश के जिम्मेदार नागरिक का फर्ज अदा किया।" सचिन ने ट्वीटर पर अपनी एक तस्वीर भी प्रकाशित की, जिसमें स्याही लगी उनकी अंगुली भी दिखाई दे रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: