दिल्ली रेलवे स्टेशन से बिहार के 70 बच्चे बचाए गए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

दिल्ली रेलवे स्टेशन से बिहार के 70 बच्चे बचाए गए


child human trafficking
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बिहार से लाए जा रहे 70 बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है। बच्चों को दूसरी रेलगाड़ी से पंजाब ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इन बच्चों को बिहार के रक्सौल से दिल्ली के रास्ते पंजाब ले जाया जा रहा था। उन्हें दिल्ली में पंजाब के लिए रेलगाड़ी लेनी थी। 

पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश के गाजिबाद में रेलगाड़ी पर चढ़ी और बच्चों को उस वक्त बचाया, जब उन्हें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दूसरी रेलगाड़ी में बिठाया जा रहा था।  एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "आठ से 16 साल के बच्चों को छुड़ाया गया है, उन्हें नौकरी का झांसा देकर पंजाब ले जाने के लिए दिल्ली लाया गया था।"

बच्चों को छुड़ाने का अभियान दिल्ली पुलिस और मानव तस्करी को समाप्त करने और बच्चों के अधिकार के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) बचपन बचाओ आंदोलन ने संयुक्त रूप से चलाया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: