चामलिंग ने पांचवीं बार सिक्‍िकम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

चामलिंग ने पांचवीं बार सिक्‍िकम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

पवन चामलिंग ने आज लगातार रिकॉर्ड पांचवीं बार सिक्‍िकम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल श्रीनिवास पाटिल ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में चामलिंग तथा 11 मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई. चामलिंग की अगुवाई वाली सिक्‍िकम डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीएफ) को 32 सदस्यीय विधानसभा में 22 सीटों पर जीत हासिल हुई है और पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिला है. उन्हें कल एसडीएफ विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया.

12 दिसंबर 1994 से सत्ता संभाल रहे 63 वर्षीय चामलिंग पहले ही सिक्‍िकम राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में निर्बाध तरीके से दो दशक का सफर पूरा कर चुके हैं. सिक्‍िकम को 1975 में भारत में मिलाया गया था. लगातार पांचवीं बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाले चामलिंग कम्युनिस्ट नेता दिवंगत ज्योति बसु का रिकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं, जो इससे पहले तक देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता थे. बसु ने 1977 से लेकर 2000 तक लगातार 23 सालों तक पश्‍िचम बंगाल की कमान संभाली थी.

कोई टिप्पणी नहीं: