ओबामा ने की मनमोहन सिंह की तारीफ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

ओबामा ने की मनमोहन सिंह की तारीफ

फोन पर बातचीत करने के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने निर्वतमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को चिट्ठी लिखकर उनके दस साल के नेतृत्व के लिए तारीफों के पुल बांध दिए। ओबामा ने कहा कि फोन पर बात करना उनके लिए वाकई सुखद था, लेकिन वह उनके दो कार्यकाल के उल्लेखनीय शासन के बारे में अपनी गहरी प्रशंसा दर्ज करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं इसके बात के लिए आपका अगाध प्रशसंक हूं कि आपने भारत और अमेरिका के बीच सामरिक साझेदारी का नई परिभाषा देने और उसका विस्तार करने में अहम भूमिका निभाई।

मनमोहन सिंह ने भी ओबामा को पत्र लिखकर उनका धन्यवाद किया था। इसके जवाब में ओबामा ने मनमोहन सिंह को लिखा कि आपके नेतृत्व से सामारिक संबंध मजबूत करने में सहायता मिली और दुनिया अधिक सुरक्षित और समृद्ध हुई। दस साल की अवधि में आपके साहसपूर्ण और दूरदर्शी नेतृत्व से हमारे रक्षा संबंध भी गहरे हुए। दोनों देशों के बीच परमाणु कारोबार शुरू हुआ और व्यापार के क्षेत्र में विस्तार हुआ।

गरीबी उन्मूलन में मनमोहन सिंह के योगदान की सराहना करते हुए ओबामा ने कहा कि उनके प्रयासों से करोड़ों लोगों को गरीबी से निकाला जा सका और भारत को आपने विश्व नेता बनने की स्थिति में खड़ा कर दिया। पाकिस्तान से संबंध सुधारने में सिंह की कोशिशों की सराहना करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं पाकिस्तान की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए भी आपकी सराहना करता हूं, जिससे दक्षिण एशिया अमन के रास्ते पर बढ़ा।

कोई टिप्पणी नहीं: