आज आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 मई 2014

आज आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी

नरेंद्र मोदी की जगह अब आनंदीबेन पटेल गुजरात की नई मुख्यमंत्री होंगी। बुधवार को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। आनंदी बेन पटेल आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। जानकारी के मुताबिक आनंदी बेन दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर शपथ लेंगी। उनके शपथ ग्रहण समारोह में भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और लाल कृष्ण आडवाणी भी शामिल होंगे।

एक स्कूल टीचर से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर तय करने वाली आनंदी बेन पटेल को नरेंद्र मोदी का करीबी माना जाता है। लगातार चार बार विधानसभा का चुनाव जीतने वाली आनंदी बेन को अच्छा प्रशासक माना जाता है। उनका जन्म 21 नवंबर 1941 को हुआ था।

आनंदी बेन 1998 में पहली बार विधायक बनीं और इसी साल मोदी कैबिनेट का हिस्सा बनीं। पेशे से स्कूल टीचर आनंदी बेन ने 1985 में नौकरी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी। वो अहमदाबाद के घटलोडिया से विधायक हैं और गुजरात सरकार में राजस्व और शहरी विकास मंत्री हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: