मोदी के शपथ समारोह में नवाज़ शरीफ आ सकते हैं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 मई 2014

मोदी के शपथ समारोह में नवाज़ शरीफ आ सकते हैं

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सोमवार को नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के समारोह में उपस्थित होने के लिए भारत आ सकते हैं। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के समारोह का साक्षी बनने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सहित दक्षेस देशों के सरकार प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।

इस समारोह में अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई के आने की संभावना है जबकि बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना 24 मई से टोक्यो की यात्रा पर है जिस कारण वह अपने स्थान पर स्पीकर शिरीन शर्मीन चौधरी को भेज सकती हैं। इस दौरान उनके लड़के सजीब वजद जॉय भी उपस्थित रह सकते हैं।

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे और नेपाल के पीएम सुशील कोईराला ने संकेत दिए हैं कि वह आ सकते हैं। वहीं भूटान की ओर से राजा जिग्मे केसर नामग्याल वांगचुग या पीएम शेरिंग ओबगे आएंगे। यह पहला मौका है जब भारत के पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में दक्षेस देशों के सरकार प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में मोदी की अगुवाई में भाजपा की जबर्दस्त जीत की बधाई देते हुए पकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने उन्हें पाकिस्तान आने का निमंत्रण दिया था। भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कल बताया था कि मोदी के शपथ समारोह का बड़े पैमाने पर आयोजन होगा और उसमें 3000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
    
इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने को देखते हुए मोदी का शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन के प्रसिद्ध अशोक हाल की बजाय उसके विशाल प्रांगण में होगा। अशोक हाल में अधिकतम 500 लोगों के बैठने की क्षमता है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और चन्द्रशेखर के लिए भी प्रधानमंत्री पद की शपथ के समारोहों का आयोजन राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं: