आनंदी बेन पटेल गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 मई 2014

आनंदी बेन पटेल गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं

नरेंद्र मोदी के पद छोड़ने के बाद आनंदी बेन पटेल ने आज गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। आनंदी बेन के शपथग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बुधवार को गांधीनगर में विधायक दल की बैठक में बीजेपी विधायक भूपेंद्र चूड़ास्मा ने आनंदी बेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन बीजेपी महासचिव अमित शाह समेत अन्य लोगों ने किया।

इससे पहले, नरेंद्र मोदी ने विधानसभा के विशेष सत्र में अपना विदाई भाषण दिया और राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप दिया। नेता चुने जाने के बाद अपने संबोधन में आनंदीबेन भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम हो गईं। मुख्यमंत्री का पद सौंपने के लिए उन्होंने मोदी तथा अन्य सभी का आभार व्यक्त किया।

आनंदीबेन ने रुंधे हुए गले के साथ कहा, मैं बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आभारी हूं कि इस जिम्मेदारी के लिए मुझ जैसी किसान की बेटी को चुना। मैंने खेत में काम करते हुए पढ़ाई की और शिक्षिका बनी। जब मैं बीजेपी में शामिल हुई थी, तो राजनीति के बारे में कुछ नहीं जानती थी।

उन्होंने कहा, महिलाओं के लिए राजनीति में रहना आसान नहीं है। लेकिन अटलजी और आडवाणीजी जैसे बीजेपी नेताओं ने हर समय मेरा मार्गदर्शन किया। नरेंद्रभाई ने हमेशा मुझे प्रेरित किया। बीजेपी ने हमेशा सुनिश्चित किया कि महिलाओं को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

कोई टिप्पणी नहीं: