सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी बरकरार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 मई 2014

सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी बरकरार

फंड्स और इन्वेस्टर्स की ओर से चुनिंदा शेयरों की खरीद बढ़ाए जाने से बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स गुरुवार के शुरुआती कारोबार में 125 अंक सुधर गया। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 125.37 अंक यानी 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 24,432.39 अंक पर पहुंच गया। इसी प्रकार एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 18.45 अंक यानी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 7,271.35 अंक पर पहुंच गया।

सुबह 10.45 बजे सेंसेक्स करीब 162 अंकों की तेजी के साथ 24,559.87 पर और निफ्टी करीब 40 अंक ऊपर जाकर 7290.65 पर कारोबार कर रहे थे। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि फंड्स और निवेशकों की ओर से उपभोक्ता सामान, रियल्टी, मेटल और पीएसयू शेयरों की खरीद बढ़ाये जाने से सूचकांक में तेजी आई है। बुधवार को सेंसेक्स 79 अंक यानी 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 24,298 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 23 अंक यानी 0.3 फीसदी गिरकर 7,253 के स्तर पर बंद हुआ था।

रुपया मजबूतः फॉरेक्स बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे मजबूत होकर 58.64 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में तेजी से भी रुपया मजबूत हुआ है, हालांकि अन्य करेंसी की तुलना में डॉलर की मजबूती से रुपये की तेजी प्रभावित रही। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 58.77 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं: