लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिहार में जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली जेडीयू सरकार को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की है। बिहार विधानसभा में कल विश्वास मत पर वोटिंग होनी है और ऐसे में लालू यादव की घोषणा से जेडीयू को बहुत बड़ा सहारा मिला है।
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी की करारी हार के बाद पिछले शनिवार को मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसके बाद जेडीयू की तरफ से जीतन राम मांझी को बिहार का नया मुख्यमंत्री चुना गया।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें