मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 मई 2014

मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लोकसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद आज नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी पलक पावडे बिछाये हुए है जहां से भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार ने जबर्दस्त जीत हासिल की। 
    
आज दोपहर बाद मोदी के वाराणसी दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं और सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर गुजरात पुलिस के विशेष दस्ते के लोग जांच कर रहे हैं जहां से मोदी के गुजरने की संभावना है।

भाजपा के काशी प्रांत इकाई के मीडिया संयोजक संजय भारद्वाज ने कहा, मोदी के शाम में करीब चार बजकर 45 मिनट पर बाबतपुर हवाई अडडे पर पहुंचने की संभावना है जहां से वह हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन्स के लिए रवाना होंगे। पुलिस लाइन्स से उनका काफिला काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए रवाना होगा जहां वह पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वह गंगा आरती के लिए दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि क्या मोदी के साथ कोई प्रमुख नेता होंगे, लेकिन इसकी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं: