लोकसभा चुनाव में मिली एकतरफा जीत से शिवसेना के हौसले बुलंद हैं और उसने राज्य के कांग्रेसी मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पर हमला बोलते हुए उनसे इस्तीफा देने की मांग की है। बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे को नौटंकी करार देते हुए शिवसेना ने कहा कि चव्हाण तो ये नौटंकी भी करने को तैयार नहीं हैं।
शिवसेना के मुख्यपत्र सामना में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने लिखा हैं कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद इस्तीफा दे दिया। ये इस्तीफा भले ही नौटंकी हो, लेकिन महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के नेता राज्य में करारी हार मिलने के बाद ये नौटंकी भी करने को तैयार नहीं है।
नांदेड़ लोकसभा सीट पर जो कांग्रेस को विजय मिली है वो अशोक चव्हाण की जीत है ना की कांग्रेस की।
ठाकरे ने लिखा कि जिस तरह कोकण, विदर्भ, उत्तर महाराष्ट्र, पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा जैसे सभी जगहों पर कांग्रेस को 100 फीसदी हार का सामना करना पड़ा है उसे देखते हुए नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को इस्तीफा दे देना चाहिए, लेकिन कांग्रेसवालों के शब्दकोश में नैतिकता नाम का शब्द ही नहीं है। इसलिए पृथ्वीराज चव्हाण आसानी से सीएम की कुर्सी छोड़ देंगे ये उम्मीद करना बेकार है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें