मोदी ने सेंट्रल हॉल के अपने पहले संबोधन में कहा कि मैं आभारी हूं एक नये दायित्व के लिए। मैं आडवाणी और राजनाथ का आभारी हूं और उन्होंने आशीर्वाद भी दिया। अटल जी आज यहां होते तो सोने में सुहागा होता। यह लोकतंत्र का मंदिर है। हम यहां पर पद के लिए नहीं सवा सौ करोड़ देश वासियों की आशा और आंकाक्षाओं को समेटे बैठे हैं। उसे परिपूर्ण करने के लिए अपने आपको समर्पित करना होगा। 13 सितंबर को पार्टी ने मेरी जिम्मेदारी तय की और मैंने 15 सिंतंबर से अपना कार्य शुरु किया। मैंने संगठन से मिले दायित्व को पूर्ण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब 10 मई को चुनाव प्रचार समाप्त हुआ तो मैंने इस एक सिपाही की तरह रिपोर्ट पेश की।
मोदी ने कहा कि आडवाणी जी ने कहा कि मोदी ने कृपा की है। मां पर कोई कृपा हो सकती है। एक बेटा मां पर कृपा नहीं कर सकता है। भारत मेरी मां है और एक बेटा अपनी मां की सेवा करता है। वह उसके लिए तत्पर है। पार्टी ने उन पर ये कृपा की है कि उनको एक नेतृत्व दिया है।
आज के भाषण में मोदी भावुक हो गए। उनका गला रुंध गया उन्होंने मुश्किल से अपने आंसू रोके। आडवाणी के बयान पर मोदी का गला भर आया। मोदी ने कहा कि हम चलें ना चलें पर देश चल पड़ा है। मोदी ने कहा कि मैं बहुत ही आशावादी व्यक्ति हूं। और आशावादी व्यक्ति ही देश में संचार कर सकते हैं। निराशा छोड़नी होगी हमें। हम जागरुक लोकतंत्र का हिस्सा हैं। मोदी ने कहा कि मैं अपने लिए नहीं देश के लिए जीऊंगा।
आडवाणी ने कहा कि आज का प्रसंग जीवनभर याद रखने वाला है। ऐतिहासिक है। आडवाणी ने कहा कि ऐतिहासिक मौके पर आंसू आते हैं। राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी के पीएम प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए उन्हें सर्वसम्मित पार्लियामेंट्री का नेता घोषित किया । जिन्हें सभी नेताओं ने सर्वसम्मित से चुना और समर्थन दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह बहुत ही अभूतपूर्ण क्षण है। ऐतिहासिक क्षण है। स्पष्ट बहुमत के लिए (282 सीटों पर मिली जीत) के लिए प्रसन्नता जताई। साथ ही आडवाणी और अटल के योगदान को याद करते हुए कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने पं दीन दयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया। राजनाथ सिंह ने इस अभूतपूर्व क्षण का श्रेय नरेंद्र मोदी को दिया।
अरुण जेटली ने मोदी के नाम अनुमोदन किया । नितिन गडकरी ने नरेंद्र मोदी के नाम का अनुमोदन किया और साथ ही कहा कि मैं भी पहली बार इस सेंट्रल हॉल में पहुंचा हूं।
आडवाणी ने कहा कि पार्टी ने पहले ही निर्णय कर लिया था इसलिए मैं वही नाम प्रताव करुंगा जो नाम पार्टी पहले तय करके चुनाव लड़ चुकी है। इसके साथ् ही आडवाणी ने सेंट्रल हॉल में लगे चित्रों और उनसे जुड़ी यादों का जिक्र किया। आडवाणी ने कहा कि मैं गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और बीजेपी के पीएम उम्मीदवार रहे नरेंद्र मोदी के नाम का पीएम के लिए प्रस्तावित करता हूं।
भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने उन्हें नेता चुने जाने की कार्यवाही आरंभ करते हुए भाजपा संसदीय दल का नेता चुनने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किये। इस पर भाजपा के वरिष्ठतम नेता आडवाणी ने मोदी के नाम का प्रस्ताव किया, जिसका सभी सदस्यों ने मेज थपथपा कर स्वागत किया। इसके बाद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डा. मुरली मनोहर जोशी, एम. वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, करिया मुंडा, थावरचंद गहलोत, गोपीनाथ मुंडे, रविशंकर प्रसाद और मुख्तार अव्बास नकवी ने अनुमोदन किया।इसके पश्चात राजनाथ सिंह ने मोदी को संसदीय दल का नेता घोषित किया। इसके बाद सदस्यों ने मेजें थपथपाकर स्वागत किया। सेंट्रल हाल में भारत माता की जय और नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर गोवा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। मोदी को नेता चुने जाने के बाद उन्होंने मोदी को बधाई दी।
राजनाथ ने इस क्षण को ऐतिहासिक कहा । और मतदान केंद्र पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से लेकर शिखर तक काम करने वाले नेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का पहली बार सेंट्रल हाल में आना हुआ है। वह बतौर सीएम भी नहीं आए यहां पर। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को मंगलवार को औपचारिक रूप भाजपा व राजग संसदीय दल का नेता चुने जाने के लिए सेंट्रल हाल में सभी नेता एकत्रित हो गए हैं। आज ही वह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से दोपहर ढाई बजे मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
आज लगभग 11.50 बजे बीजेपी की संसदीय दल की बैठक होने की संभावना है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव करेंगे। इसके साथ ही मोदी आज सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए एनडीए के समर्थन पत्र पेश करेंगे। साथ ही शिव सेना अध्यक्ष उद्वव ठाकरे के नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। वह यहां पर एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही एनडीए के चुने गए सांसद दिल्ली पहुंचने शुरु हो गए हैं। वरुण गांधी भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुधरा राजे भी बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं।
गौरतलब है कि इसके साथ मोदी को मनोनीत प्रधानमंत्री नियुक्त कर दिया जाएगा। बीती लोकसभा में लालकृष्ण आडवाणी के लिए बनाया गया संसदीय दल का अध्यक्ष का पद इस बार समाप्त किए जाने का आसार है। मोदी लोकसभा में नेता के साथ संसदीय दल के भी नेता होंगे। राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में अरुण जेटली को चुना जाएगा।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें