गूगल ने एप्‍पल को पछाड़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

गूगल ने एप्‍पल को पछाड़ा

अमेरिकी सर्च इंजन गूगल ने अपनी प्रतिद्वंद्वी प्रौद्योगिकी कंपनी एप्‍पल को ब्रांड मूल्य के लिहाज से दुनिया के शीर्ष ब्रांड के तौर पर पछाड़ दिया है. यह बात वैश्व‍िक बाजार अनुसंधन एजेंसी मिलवार्ड ब्राउन ने कही. मिलवार्ड ब्रांड ने 2014 के 100 शीर्ष ब्रांड की रिपोर्ट में कहा कि गूगल ब्रांड का मूल्य साल भर में 40 प्रतिशत बढ़कर 158.84 अरब डॉलर हो गया. मिलवार्ड ब्राउन फ्रांस के प्रमुख बेनॉयट ट्रांजर ने कहा गूगल इस साल बेहद नव-प्रवर्तनकारी रहा, जिसने गूगल ग्लास जैसे उत्पाद पेश किए, कृत्रिम प्रतिभा क्षेत्र में निवेश किया और कई तरह की भागीदारी की.

गूगल ग्लास इंटरनेट से जुड़ा चश्मा है, जिसके विपणन के लिए कंपनी ने अमेरिका में लग्जोटिका के साथ गठजोड़ किया जो रे-बैन और कई अन्य मंहगे ब्रांड के चश्मे बनाती है. ट्रांजर ने कहा इन सब गतिविधियों से गूगल के बारे में ग्राहकों को मजबूत संदेश मिलता है.

एप्‍पल लगातार तीन साल से शीर्ष पर बरकरार रही, जिसका ब्रांड मूल्य 20 प्रतिशत घटकर 147.88 अरब डॉलर रह गया. इस सूची की 10 शीर्ष कंपनियों में आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट, मैक्डॉनल्ड, कोका कोला जैसी अमेरिकी कंपनियों का दबदबा रहा. मिलवार्ड ब्राउन की सूची में चीन की बीमा कंपनी पिंग ऐन एवं चायना लाइफ और लग्जरी उत्पाद बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी लुई वितों का भी स्थान रहा.

कोई टिप्पणी नहीं: