अगर मंत्री दूसरे कामों में रहेंगे तो चुनाव कैसे जीतेंगे : मुलायम सिंह यादव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 मई 2014

अगर मंत्री दूसरे कामों में रहेंगे तो चुनाव कैसे जीतेंगे : मुलायम सिंह यादव

16वीं लोकसभा के चुनाव में करारी शिकस्त से झुंझलाए उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने यहां पार्टी नेताओं की जमकर क्लास ली। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी प्रत्याशियों की बैठक में चुनाव में पराजित उम्मीदवारों ने भी उन नेताओं के नाम का खुलासा किया जिन्होंंने पार्टी को चुनाव हराने के लिए काम किया।


सभी प्रत्याशियों की बात सुनने के बाद सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि जब मंत्री दूसरे कामों में लग जाएंगे तो चुनाव कहां से जीता जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वासघात करने वालों के साथ सख्ती की जाएगी। पराजय के कारण बने लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। शीघ्र ही सरकार और संगठन की भी समीक्षा होगी।


इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुपचाप सारी बातें सुनते रहे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जिन जिलों में पार्टी के सभी विधायक और दो से तीन मंत्री हो वहां से पार्टी प्रत्याशी का तीसरे और चौथे स्थान पर जाना जनता के गुस्से का सबसे बड़ा सबूत है। इससे पहले संभल से चुनाव हारे सफीकुर्ररहमान बर्क ने अपने हारने का कारण बताते हुए कहा कि चुनाव के ठीक पहले राज्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री बनाए गए इकबाल महमूद ने क्षेत्र में उनका जमकर विरोध किया।

कोई टिप्पणी नहीं: