सोमवार को अब्दुल कलाम के ऑफिस ने मिसाइल मैन और भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति की बिमारी के अफवाह को खारिज करते हुए कहा है कि यह मात्र अफवाह है. कलाम के निजी सचीव प्रसाद ने कहा कि सोमवार सुबह से ही कलम के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी के लिए कई फ़ोन आ रहे हैं.
कलाम के निजी सचीव ने कहा कि यह किसी की शरारत थी . प्रसाद ने कहा श्री अब्दुल कलाम लंदन से शनिवार को लौट आये हैं और दूसरे दिन ही अपने काम पर भी वापस आ गए. कलाम के सचिव ने कहा, यह किसी की शरारत है जिसने एसएमएस द्वारा खबर फैलाई है. प्रसाद ने कहा, सुबह से कई फ़ोन आ चुके हैं पर एसएमएस के स्त्रोत का पता चल चुका है जो कि मुंबई से था. फिलहाल कलाम विद्यार्थियों के साथ एक समागम में व्यस्त हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें