मानहानि मामले में कोर्ट ने केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

मानहानि मामले में कोर्ट ने केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें नितिन गडकरी की आपराधिक मानहानि के मामले में 10 हजार रुपये का पर्सनल बांड न भरने पर पटियाला हाउस कोर्ट ने हिरासत में लेने के आदेश दिए। मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी यानी केजरीवाल को तब तक जेल में ही रहना होगा।

इससे पहले केजरीवाल मानहानि के मामले में अदालत के सामने पेश हुए। मानहानि का यह मुकदमा भारतीय जनता पार्टी नेता नितिन गडकरी ने उनके खिलाफ किया था। केजरीवाल ने अदालत को बताया कि वह जमानत के लिए बांड पेश नहीं करेंगे। क्योंकि यह एक राजनीतिक प्रकृति का मामला है। इसके बजाय उन्होंने कहा कि वह हर सुनवाई पर पेश होने की प्रतिबद्धता देंगे।

आम आदमी पार्टी नेता ने महानगर दंडाधिकारी गोमती मनोचा से कहा कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं। मैं जमानत नहीं मांगूंगा क्योंकि मैंने कोई गलती नहीं की है। गडकरी को भ्रष्ट बुलाए जाने के मामले में अदालत ने केजरीवाल को सम्मन भेजा था। केजरीवाल के वकील ने अदालत में कहा कि उनके खिलाफ दर्ज मानहानि के अन्य मामले में उन्हें इस आधार पर जमानत मिल गई है जिसमें उन्होंने हर सुनवाई के दौरान अदालत में पेश होने की वचनबद्धता की बात की थी।

वकील ने कहा कि केजरीवाल न्याय से नहीं भाग रहे। अदालत ने कहा कि मैं पूरी तरह से सहमत हूं लेकिन जमानत के लिए बांड देने में क्या समस्या है। केजरीवाल ने कहा कि यह मामला राजनीतिक प्रकृति का है और इसलिए वह बांड पेश नहीं करेंगे। अदालत ने कहा कि आप 'आम आदमी पार्टी' का प्रतिनिधित्व करते हैं। आपसे आम आदमी की तरह व्यवहार करने की उम्मीद की जाती है।

भाजपा नेता गडकरी की वकील पिंकी आनंद ने केजरीवाल की अपील का विरोध किया। अदालत ने मामले पर अपने फैसले को दोपहर तक के लिए सुरक्षित रख लिया। दोपहर के बाद जब कार्रवाई दोबारा शुरू हुई तो अदालत ने केजरीवाल के अड़ियल रुख को देखते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में लेने के आदेश दिए। केजरीवाल को अब तिहाड़ जेल ले जाया जाएगा और अगले दो दिन तक उन्हें वहीं रहना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: