मोदी ने गुजरात की 'कुर्सी' छोड़ी , आनंदीबेन होंगी गुजरात की नई मुख्‍यमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

मोदी ने गुजरात की 'कुर्सी' छोड़ी , आनंदीबेन होंगी गुजरात की नई मुख्‍यमंत्री

देश के 14वें प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यपाल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने राजभवन जाकर राज्यपाल कमला बेनीवाल को अपना इस्तीफा सौंपा। भाजपा विधायकों ने उनके उत्तराधिकारी के रुप में मुख्यमंत्री पद के लिए आनंदी बेन के नाम का प्रस्ताव रखा । उनके नाम का प्रस्ताव अमित शाह ने किया। यानी अब राजस्व मंत्री आनंदीबेन पटेल का गुजरात की अगली मुख्यमंत्री बनना तय है। विधायकों की ओर से औपचारिक रूप से चुने जाने के बाद नया नेता बुधवार शाम 6 बजे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। नए मुख्यमंत्री को 22 मई को दिन में 12:39 बजे शपथ दिलाई जाएगी।

इससे पहले गुजरात विधानसभा में बुधवार को मौजूदा मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को विदाई देने के लिए विशेष सत्र आयोजित किया गया। गौर हो कि मोदी 26 मई को अगले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मोदी बुधवार सुबह गुजरात विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने पहुंचे।

गुजरात विधानसभा में अपने आखिरी भाषण और विदायी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात विधानसभा मेरी पहली पाठशाला है। मैं विपक्ष का आभार व्‍यक्‍त करता हूं और इस भारी जीत का श्रेय विपक्ष को भी है। यह एक ऐतिहासिक पल है। पूरे देश में गुजरात माडल की चर्चा है। आज पूरे देश में गुजरात माडल विकास का नमूना है।

मोदी ने शंकर सिंह वाघेला का आभार जताया। उन्‍होंने कहा कि वाघेला गर्व कर सकते हैं कि पीएम कभी उनके मोटरसाइकिल पर बैठा था। उन्‍होंने कहा कि वजूभाईवाला ने सीट छोड़ी और मेरी विकास यात्रा शुरू हुई। विकास की यात्रा आगे भी जारी रहेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: