कश्मीर में प्रीपेड सेल से एसएमएस पर लगी रोक हटी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

कश्मीर में प्रीपेड सेल से एसएमएस पर लगी रोक हटी


omar abdulllah
जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने मंगलवार को प्रीपेड मोबाइल फोन से शार्ट मैसेजिंग सर्विस (एसएमएस) पर से प्रतिबंध हटाने का फैसला लिया। यह फैसला बुधवार से लागू हो जाएगा। सरकार की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, "मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के निर्देश पर राज्य में प्रीपेड सेल फोन से एसएमएस पर से प्रतिबंध हटा दिया गया है।"

बयान में कहा गया है, "प्रीपेड के ग्राहकों ने मुख्यमंत्री से इस संबंध में आग्रह किया था और उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया है।" जून 2010 से कश्मीर में मोबाइल फोन से एसएमएस पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। वर्ष 2013 में पोस्टपेड सेवा पर से प्रतिबंध हटा दिया गया, लेकिन प्रीपेड पर प्रतिबंध जारी रखा गया।

कोई टिप्पणी नहीं: