राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का एक प्रतिनिधिमंडल आज (मंगलवार) दोपहर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेगा और उन्हें नरेंद्र मोदी को समूह का नेता बनाए जाने के फैसले से अवगत कराएगा।
राष्ट्रपति के प्रेस सचिव वेणु राजामणि ने कहा कि राजग के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रपति से मिलने के तत्काल बाद नरेंद्र मोदी दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर राष्ट्रपति से मिलेंगे। समूह का नेता चुने जाने के बाद भावी प्रधानमंत्री 63 वर्षीय नरेंद्र मोदी राजग नेताओं के साथ राष्ट्रपति से मिलेंगे, जिससे राष्ट्रपति उन्हें पद पर नियुक्त करने में सक्षम होंगे।
राजग प्रतिनिधिमंडल में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और वरिष्ठ पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी तथा मुरली मनोहर जोशी भी होंगे। गठबंधन सहयोगियों से अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह, तेदेपा नेता चंद्रबाबू नायडू, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, लोजपा नेता राम विलास पासवान और नगा पीपुल्स फ्रंट के नेफियू रियो भी शामिल होंगे।
राजग प्रतिनिधिमंडल में अन्य भाजपा नेताओं में सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, वेंकैया नायडू, नितिन गडकरी, अनंत कुमार और टीसी गहलोत भी होंगे।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें