पूरे परिश्रम से सौंपे गए दायित्व निभाऊंगा: मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 मई 2014

पूरे परिश्रम से सौंपे गए दायित्व निभाऊंगा: मोदी

भाजपा के संसदीय दल का नेता चुने जाने पर नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्हें जो दायित्व सौंप गया है उसे वह पूरे परिश्रम से निभाएंगे और अपनी बजाय देश के लिए जिएंगे।

संसद के केन्द्रीय कक्ष में हुई भाजपा सदंसदीय दल की हुई बैठक में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा संसदीय दल का नेता प्रस्तावित किए जाने और मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और एम वेंकैया नायडु द्वारा अनुमोदित किए जाने पर मोदी ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों, गांववासियों, दलितों, शोषितों और वंचितों के लिए समर्पित है और उनके उत्थान के लिए वह काम करेगी। उन्होंने कहा कि वह इस बात को नहीं मानते कि पिछली सरकारों ने अच्छे काम नहीं किए, बल्कि उनका मानना है कि हर सरकार ने कुछ न कुछ अच्छे काम किए हैं और ऐसे अच्छे कामों को वह आगे बढ़ाएंगे।

मोदी ने कहा कि पिछले कुछ समय से निराशा का वातावरण बना है, लेकिन वह कभी निराशावादी नहीं रहे और वह देश को निरशा के इस वातावरण से उबारेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: