मोदी के पद ग्रहण के बाद 'सार्थक वार्ता की उम्मीद: पाकिस्तान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 मई 2014

मोदी के पद ग्रहण के बाद 'सार्थक वार्ता की उम्मीद: पाकिस्तान

पाकिस्तान ने कहा है कि सोमवार को नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद वह भारत के साथ 'सार्थक वार्ता' की उम्मीद करता है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ गुरुवार को यह निर्णय लेंगे कि वह मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे या नहीं.

विदेश विभाग की प्रवक्ता तसनीम असलम ने संवाददाताओं को बताया कि हम उम्मीद करते हैं कि नई सरकार के प्रभार ग्रहण करने के बाद भारत एवं पाकिस्तान के बीच सार्थक वार्ता शुरू की जा सकेगी. उन्होंने कहा कि भारत ने सोमवार को नई दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शरीफ को निमंत्रण भेजा है और इस बारे में आज निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि शरीफ किसी वजह से नई दिल्ली नहीं जा पाते हैं, तो प्रतिनिधि का चुनाव किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि यह सामान्य बात है और ऐसा करने से शिष्टाचार का उल्लंघन नहीं होगा.

कूटनीतिक सूत्रों ने पूर्व में कहा था कि प्रधानमंत्री नवाज शरीफ नई दिल्ली के दौरे के बारे में फैसला संबंधित पक्षों से परामर्श के बाद करेंगे. भारत के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सदस्य राष्ट्रों के नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता भेजा है.अफगानिस्तान, श्रीलंका और मालदीव ने समारोह में अपनी सहभागिता की पुष्टि भी कर दी है.

कोई टिप्पणी नहीं: