तीस्ता जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 मई 2014

तीस्ता जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं मोदी


TISTA river
भारत के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के साथ तीस्ता जल बंटवारा समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। मोदी से पूर्व मनमोहन सिंह इस समझौते पर हस्ताक्षर करना चाहते थे, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विरोध के कारण यह समझौता नहीं हो पाया था। बांग्लादेशी समाचार वेबसाइट के नई दिल्ली संवाददाता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता के हवाले से बताया, "शपथ ग्रहण समारोह में दक्षिण एशियाई देशों के सर्वोच्च नेताओं को आमंत्रण भेजने को लेकर मोदी बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के संपर्क में रहे हैं। उन्होंने कम से कम समय में तीस्ता जल बंटवारा समझौते को आगे ले जाने का उपाय ढूंढने के लिए भी बात की है।"

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पिछले सप्ताह मोदी को लोकसभा में उनकी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देने के दौरान तीस्ता नदी जल बंटवारा समझौते के लिए ढाका के इच्छुक होने का मुद्दा भी उठाया था। मोदी ने भी हसीना को आश्वासन दिया था कि वह बांग्लादेश के साथ मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के लिए वह अर्थपूर्ण और ठोस कदम उठाएंगे। वेब साईट के अनुसार, तीस्ता जल बंटवारा समझौता भारत के पड़ोसी राष्ट्रों के साथ व्यापार और सौहार्दपूर्ण संबंधों की दृष्टि से मोदी का पहला कदम हो सकता है, जिससे उनकी छवि मजबूत और निर्णायक नेता के रूप में उभर सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: