नीतीश में हिम्मत नहीं कि फोन पर दें मोदी को बधाई : सुशील मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 मई 2014

नीतीश में हिम्मत नहीं कि फोन पर दें मोदी को बधाई : सुशील मोदी


sushil kumar modi
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से देश के भावी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देने पर भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने नीतीश पर हमला बोला है। सुशील मोदी ने भी इसके लिए सोशल मीडिया का ही उपयोग किया है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने फेसबुक पर लिखा है, "नीतीश कुमार में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह टेलीफोन कर नरेन्द्र मोदी को बधाई और शुभकामना दे सकें। वैसे उन्होंने फेसबुक से ही सही, बधाई तो दी।" 

नीतीश पिछले कुछ समय से मोदी का नाम अपनी जुबान से नहीं लेते थे। लेकिन आम चुनाव में भाजपा की जीत के छह दिन बाद बुधवार को नीतीश ने फेसबुक के जरिये नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, "चुनाव परिणाम आने के दिन ही हमने नए जनादेश के प्रति सम्मान प्रकट किया था। नरेन्द्र मोदी को उनकी जीत के लिए और प्रधानमंत्री मनोनीत होने पर पुन: मेरी शुभकामनाएं और बधाई।" गुजरात में पिछले बार हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत और मोदी के मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश ने मोदी को बधाई और शुभकाकामना नहीं दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं: