केजरीवाल को जेल भेजने के खिलाफ आप जाएगी ऊपरी अदालत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 मई 2014

केजरीवाल को जेल भेजने के खिलाफ आप जाएगी ऊपरी अदालत


sanjay singh aap
आप आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को कहा कि यह अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के दंडाधिकारी के फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत जाएगी। पार्टी नेता संजय सिंह ने तिहाड़ जेल में केजरीवाल से बैठक करने के बाद मीडिया से कहा, "हम जिला अदालत द्वारा केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के खिलाफ ऊपरी अदालत जाएंगे।"

आप नेताओं व केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने पति और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री से कारावास में जाकर मुलाकात की। महानगर दंडाधिकारी अदालत ने बुधवार को 10,000 रुपये के निजी मुचलका भरने से इनकार करने पर केजरीवाल को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने खुद को भ्रष्ट बताए जाने पर केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। आप का कहना है कि भ्रष्टों को महिमंडित किया जाना और ईमानदार को जेल भेजा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

कोई टिप्पणी नहीं: