स्नातक कक्षाओं के लिये ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ
- स्नातकोत्तर के लिए 25 मई से होगा पंजीयन
सीहोर, 22 मई 2014, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के 1240 शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों की लगभग 4 लाख सीट पर सत्र 2014-15 में स्नातक प्रथम. सेमेस्टर में ऑनलाइन प्रवेश के लिए पंजीयन शुरू कर दिया है। स्नातक कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पंजीयन 21 मई से 20 जून और स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए 25 मई से 23 जून तक होगा। आवेदक पंजीकरण के दौरान 9 महाविद्यालय का चयन कर सकेगा। स्नातक प्रथम सेमेस्टर. ऑनलाइन पंजीयन 21 मई से 20 जून 2014 तक होगा। दस्तावेजों का सत्यापन 21 मई से 23 जून तक होगा। प्रथम चरण में सीटों का आवंटन 28 जून को होने के बाद 3 जुलाई तक संबंधित महाविद्यालय में फीस जमा की जा सकेगी। प्रथम चरण में रिक्त रहने वाली सीटों के लिए 5 से 8 जुलाई तक पुनः विकल्प दिया जा सकेगा। द्वितीय चरण का सीट आवंटन पत्र 10 जुलाई को जारी होगा। इसके बाद 15 जुलाई तक आवंटित महाविद्यालय में फीस जमा की जा सकेगी। द्वितीय चरण के बाद रिक्त रहने वाली सीटों की जानकारी 16 जुलाई को पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इन सीटों के लिए कॉलेज लेवल पर काउंसलिंग की जायेगी। इसके लिए आवेदकों को 17 एवं 18 जुलाई को संबंधित महाविद्यालय में संपूर्ण दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर पाठ्यक्रम विषय समूह का विकल्प देना होगा। प्रवेश सूची 19 जुलाई को जारी होगी। आवेदक 24 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे। स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर. ऑनलाइन पंजीयन 25 मई से 23 जून 2014 तक होगा। दस्तावेज का सत्यापन 25 जून तक होगा। प्रथम चरण में सीटों का आवंटन 30 जून को होने के बाद 4 जुलाई तक संबंधित महाविद्यालय में फीस जमा की जा सकेगी। प्रथम चरण में रिक्त रहने वाली सीटों के लिए 7 से 9 जुलाई तक पुनः विकल्प दिया जा सकेगा। द्वितीय चरण का सीट आवंटन पत्र 12 जुलाई को जारी होगा। इसके बाद 16 जुलाई तक आवंटित महाविद्यालय में फीस जमा की जा सकेगी। द्वितीय चरण के बाद रिक्त रहने वाली सीट की जानकारी 18 जुलाई को पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इन सीटों के लिए कॉलेज लेवल पर काउंसलिंग की जायेगी। इसके लिए आवेदकों को 19 एवं 21 जुलाई को संबंधित महाविद्यालय में संपूर्ण दस्तावेज के साथ उपस्थित होकर पाठ्यक्रम विषय समूह का विकल्प देना होगा। प्रवेश सूची 22 जुलाई को जारी होगी। आवेदक 25 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे।
डेगू, बुखार सावधानी ही इलाज है
सीहोर, 22 मई 2014, तापमान में निरंतर परिवर्तन होने के कारण जिले में मच्छर जनित बीमारी डेंगू महामारी का रूप न ले इस हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन समुदाय को डेंगू बीमारी से सचेत रहने की जानकारी एवं सहयोग की अपील की है कि जिले में डेगू बुखार न फैले इस हेतु सर्तक रहने की आवष्यकता है। डेगू का मच्छर काले रंग का होता है। जिसमें सफेद पट्टिया होती है। डेंगू बुखार का वायरस एडीज नामक मच्छर के काटने से रोगी व्यक्ति से स्वास्थ्य व्यक्ति मंे फैलता है। यह मच्छर दिन के समय प्रायः 12 से 2 बजे के मध्य काटता है। प्रायः छोटे बच्चे एवं महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करता है। एक बार शरीर में वायरस प्रवेष करने के बाद डेगू बुखार के लक्षण 5-6 दिन के पश्चात दिखने लगते है। संभावित डेंगू बुखार के रोगी की पहचान हेतु रोगी को तेज बुखार के साथ निम्न में से कोई भी अन्य दो लक्षण पाये जाने पर डेगू बुखार की संभावना हो सकती है। जैसेः- सिर दर्द, आंखों के आस-पास दर्द होना, मांस पेषियों में दर्द, जोडो में दर्द, शरीर में लाल रंग के चकत्ते बनना गंभीर प्रकार के डेगू बुखार होने पर मसूडों से रक्तस्त्राव का होना, खून में प्लेटलेट का कम होना आदि लक्षण दिखाई देते है। डेगू बुखार की पुष्टि के लिये रक्त के नमूने से मेक एलाईजा जाॅच की जाती है। ऐडीज मच्छर घरों में सीमेन्ट की टंकी, मटके, नांद कूलर, टायर, घरों में रखे फूलदान, मनीप्लांट टूटे-फूटे सामान जिसमें 1 सप्ताह से अधिक समय तक जमा पानी में ऐडीज मच्छर पैदा होते है, इसलिए सभी पानी के कंटेनर को प्रत्येक सप्ताह एक बार पानी खाली कर देना चाहिये और बर्तनों को सफाई कर सुखाकर दोबारा पानी भरे एवं कंटेनर को ढंक कर रखे। मच्छरों के काटने से बचने के लिये पूरी बाहके कपडे पहने, मच्छरदानी में सोये, नीम की पत्ती का धुआ घर में करें एवं खिडकी, दरवाजे में मच्छर प्रुफ जाली लगवाये और जिन स्थानों में एक सप्ताह से अधिक समय तक पानी जमा हो निकलना सम्भव न हो उन स्थानों पर टेमोफास, मिट्टी का तेल, जला हुआ इंजन आॅयल का छिड़काव करे। क्योकि डेंगू एक खतरनाक लाइलाज बीमारी है। डेंगू बुखार से पीडित रोगी का लक्षणों के आधार पर इलाज किया जाता है। बिना डाॅक्टरी सलाह एवं परीक्षण के इलाज नही लेना चाहिए। यह जानलेवा हो सकती है। इस रोग से लड़ने के लिए विभाग के साथ-साथ जनसमुदाय का सहयोग आवष्यक है, ताकि डेंगू बीमारी पर नियंत्रण हो सके।
स्वाती का सुयश
सीहोर. शहर के एक निजी विद्यालय में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत स्वाती सुर्यवंशी ने माध्यमिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में 83 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया हैं, छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार सहित अन्य छात्राओं ने बधाई दी हैं. बधाई देने वालों में भजनलाल सूर्यवंशी, सीया सूर्यवंशी, अरुण मीना, तुलसी, चारु दीक्षित, मिनाक्षी सोनी, राधा शर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, आशीषा मेहरा आदि शामिल हैं.
स्वाती का सुयश
सीहोर. शहर के एक निजी विद्यालय में कक्षा दसवीं में अध्ययनरत स्वाती सुर्यवंशी ने माध्यमिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में 83 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया हैं, छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार सहित अन्य छात्राओं ने बधाई दी हैं. बधाई देने वालों में भजनलाल सूर्यवंशी, सीया सूर्यवंशी, अरुण मीना, तुलसी, चारु दीक्षित, मिनाक्षी सोनी, राधा शर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, आशीषा मेहरा आदि शामिल हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें