बिहार में विद्युत लाइनों को दुरुस्त किया जाएगा और इस काम का ठेका पारेषण अधोसंरचना कंपनी, अल्स्टॉम टी एंड डी इंडिया को दिया गया है। यह कंपनी अल्स्टॉम की एक इकाई है। यह ठेका 50.66 करोड़ रुपये का है, जिसके तहत बिहार में विद्युत उपकेंद्रों को सुधारा जाएगा और उनका आधुनिकीकरण किया जाएगा।
कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा है, "अल्स्टॉम टी एंड डी इंडिया ने 50.6 करोड़ रुपये का ठेका हासिल किया है, जिसके तहत बिहार राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लिमिटेड बीएसपीटीसीएल के विभिन्न स्थानों पर स्थित 132/33 केवी के उपकेंद्रों को सुधारा जाएगा और उनका आधुनिकीकरण किया जाएगा।"
बयान में कहा गया है, "इस ठेके के तहत अल्स्टॉम टी एंड डी इंडिया उपकेंद्रों के पुराने और खराब उपकरणों की जगह नई, आधुनिक प्रौद्योगिकी लगाएगी, जिसमें 132केवी और 33केवी के आउटडोर सर्किट ब्रेकर, आइसोलेटर, लाइटनिंग अरेस्टर्स और रिले कंट्रोल पैनल शामिल होंगे।"

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें