अमेठी पहुंचे राहुल ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

अमेठी पहुंचे राहुल ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार


rahul gandhi amethi
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का चुनाव जिताने के लिए आभार जताया। अमेठी के गौरीगंज स्थित पार्टी कांग्रेस कार्यालय में राहुल ने अपने पिता एवं अमेठी के पूर्व सांसद राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और यहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को अमेठी में लोकसभा चुनाव के दौरान कड़ी मेहनत कर जीत दिलाने के लिए आभार जताया। 

राहुल के साथ उनकी बहन प्रियंका वाड्रा भी मौजूद थीं, जिन्होंने अमेठी में डेरा डालकर सघन प्रचार अभियान चलाया था। पिछले दो लोकसभा चुनावों में अमेठी में भारी अंतर से चुनाव जीतने वाले राहुल गांधी और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस चुनाव में कड़ी मेहनत करनी पड़ी। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी और मात्र 1.07 लाख वोटों से हारीं।

इससे पहले फुर्सतगंज हवाईअड्डे से सीधे राहुल और प्रियंका ने अमेठी के बरौलिया गांव जाकर अग्निकांड पीड़ितों से दुख दर्द सुना और फिर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। बरौलिया गांव में गत सोमवार को आग लगने से 50 से ज्यादा घर जल गए थे, जिसमें लोगों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं: