काठमांडू को उम्मीद, नहीं बदलेगी भारत की नेपाल नीति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 मई 2014

काठमांडू को उम्मीद, नहीं बदलेगी भारत की नेपाल नीति


mahendra bahadur pandey
नेपाल ने शनिवार को भरोसा जताया कि भारत नेपाल के प्रति अपनी नीति में कोई बदलाव नहीं लाएगा। भारत के इस पड़ोसी देश ने शुक्रवार को घोषित हुए भारतीय चुनाव परिणामों के बाद यह भरोसा जताया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नेपाल के विदेश मंत्री महेंद्र बहादुर पांडे ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जहां भारत अपनी घरेलू नीति में बदलाव ला सकता है, लेकिन उसकी नेपाल नीति बरकार रहेगी।

पांडे ने कहा, "नेपाल और भारत के बीच निकट का रिश्ता आने वाले दिनों में भी बना रहेगा। मुझे विश्वास है कि भारत अपनी नेपाल नीति में कोई बदलाव नहीं लाएगा।" कुछ सप्ताह पहले सिन्हुआ के साथ साक्षात्कार में पांडे ने कहा था कि नेपाल अपने पड़ोसी देशों के साथ सम्मानजनक संबंध रखना चाहता है।

कोई टिप्पणी नहीं: