हिमाचल प्रदेश की विस्तृत खबर (20 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 मई 2014

हिमाचल प्रदेश की विस्तृत खबर (20 मई)

चुनाव के नतीजों से निरूउत्साहित न हो 

धर्मशाला,  20  मई (विजयेन्दर शर्मा) । शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा है कि वह चुनाव के नतीजों से निरूउत्साहित न हो बल्कि इस चुनाव में जो कमियां रही है उस बारे आत्म मथंन एवं आत्म विश्लेषण करने की आवश्यकता है, उन्होनें कांगड़ा-चम्बा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है जिसका सम्मान करना हर व्यक्ति का एक नैतिक कर्तव्य बन जाता है। सुधीर शर्मा ने कहा कि राजनीति में कोई भी स्थायी दुश्मन नहीं होता है बल्कि चुनाव सम्पन्न होने के उपरान्त विजयी प्रत्याशी अपने क्षेत्र के लोगों का नेतृत्व करते है, और विजयी प्रत्याशी का दायित्व बन जाता है  िक वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को हल करने में अहम भूमिका निभाए। उन्होनें शांता कुमार को बधाई देते हुए कहा कि कांगड़ा-चम्बा क्षेत्र के लोगों ने उनको भारी समर्थन देकर एक विश्वास व्यक्त किया है और आशा की जाती है कि शांता कुमार लोगों की आशाओं व आकाक्षाओं के अनूरूप इस बार खरे उतरेगें। उन्होनें कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गतिशील नेतृत्व में एकजुट है, तथा उन्होनें नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि वीरभद्र सिंह एक अनुभवी एवं प्रदेश के कद्दावर नेता है तथा इनके ही नेतृत्व में कांग्रेस सरकार हिमाचल में पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी, तथा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गतिशील नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश देश में विकास का मॉडल बनकर उभरा है जिसे नकारा नहीं जा सकता और हिमाचल में अब तक जो भी विकास हुआ है उसका सारा श्रेय कांग्रेस पार्टी को ही जाता है, उन्होनें कहा कि लोकतंत्र में हार जीत तो लगी रहती है जिसे हर व्यक्ति को स्वीकार करना चाहिए क्योकिं जनता का निर्णय सदैव सर्वोपरि होता है।    

बिट्टू की ताजपोशी से कांग्रेस में खुशी की लहर

हमीरपुर,  20  मई (विजयेन्दर शर्मा) । प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा (बिट्टू)को हिमाचल प्रदेश रेगुलेटरी कमीशन का सदस्य बनाने पर जिला हमीरपुर कांग्रेस कमेटी में खुशी की लहर है। जिला कांग्रेस ने जिसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंद्र ङ्क्षसह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। यह से जारी पे्रस विज्ञप्ति में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष बालम चंद, राम चंद पठानिया, राजेश, राकेश वर्मा, जिला महासचिव पवन कालिया, जिला सचिव निशा कटोच, सुरेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, सुरेश रांगड़ा, त्रिभुनेश्वर शर्मा, सुनील रणौत, कार्यकारिणी सदस्य मोनिका, भोरंज ब्लाक अध्यक्ष राजीव मेहर, जिला ओबीसी कांग्रेस सैल के प्रधान मदन लाल कौडल तथा युवा कांग्रेस नेता विवेक कटोच ने सुनील शर्मा को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से जिला में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढेगा।

सब्जी मंडी कुल्लू की पार्किंग के टैंडर आमंत्रित

कुल्लू,  20  मई (विजयेन्दर शर्मा) ।   कृषि उपज मंडी समिति कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के तहत उप मंडी यार्ड कुल्लू की पार्किंग एक जून 2014 से 31 मार्च 2015 तक ठेके पर दी जाएगी। समिति के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि इसकी निविदाएं 27 मई 2014 को प्रात: 11 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। ये निविदाएं उसी दिन कृषि उपज मंडी समिति कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के कार्यालय में सभी आवेदकों की मौजूदगी में दोपहर दो बजे खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि पार्किंग का ठेका कृषि उपज मंडी समिति कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति की निर्धारित शर्तों पर दिया जाएगा। इन शर्तों की जानकारी किसी भी कार्य दिवस को समिति के सचिव के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। 

सब्जी मंडियों व कार्यालयों की सफाई के टैंडर आमंत्रित

कुल्लू,  20  मई (विजयेन्दर शर्मा) । कृषि उपज मंडी समिति कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के तहत आने वाली विभिन्न सब्जी मंडियों, कार्यालयों तथा किसान भवन की सफाई का कार्य ठेके पर दिया जा रहा है। समिति के तहत आने वाली सब्जी मंडियों में चौरी विहाल, 15मील बड़ाग्रां, पतलीकूहल, बंदरोल, कुल्लू, भुंतर, लारजी, बंजार, खेगसू और निरमंड की सब्जी मंडी शामिल है। समिति के सचिव प्रकाश कश्यप ने बताया कि इन सब्जी मंडियों तथा किसान भवन कुल्लू की सफाई के ठेके की निविदाएं 26 मई सुबह 11 बजे तक उनके कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए। इसी दिन दोपहर दो बजे ये निविदाएं सभी आवेदकों की मौजूदगी में खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि सफाई का ठेका कृषि उपज मंडी समिति कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति की निर्धारित शर्तों पर दिया जाएगा। इन शर्तों की जानकारी किसी भी कार्य दिवस को समिति के सचिव के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। 

सीसीटीवी कैमरे रखेंगे लाइसैंस ब्रांचों व तहसीलों के कामकाज पर नजर 

ऊना, 20 मई (विजयेन्दर शर्मा)।   सरकारी कामकाज में दक्षता व पारदर्शिता लाने के अलावा जन-साधारण को किसी तरह की असुविधा का सामना तो नहीं कर पड़ रहा, यह सुनिश्चित करने के लिए जिला के चारों एसडीएम कार्यालयों की लाइसैंस ब्रांचों व सभी 6 तहसीलों व उप-तहसीलों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित होंगे, जिनकी निगरानी सम्बन्धित एसडीएम व तहसीलदार करेंगे। यह जानकारी डीसी अभिषेक जैन ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जिला स्तर की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की बैठक में सभी राजस्व अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद यह निर्णय लिया गया था और अब इसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के जरिये यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी तरह की अव्यवस्था या गड़बड़ी न हो और लोगों के काम बिना किसी कठिनाई के सुचारू रूप से हों। इन कार्यालयों के कैश काउंटर पर भी कैमरों से नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला में नवगठित उप-तहसीलों, ईसपुर व जोल को भी सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रशासनिक कामकाज में दक्षता व पारदर्शिता लाने के लिए कृतसंकल्प है और जिला ऊना में भी सरकार के इस एजैंडे को पूरी मुस्तैदी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। 
23 बेसहारा विधवाओं को चुना 

ऊना, 20 मई (विजयेन्दर शर्मा)।   हिमोत्कर्ष अमोदनी महिला सशक्तिकरण सेवा प्रोजेक्ट द्वारा गत वर्ष की तर्ज पर जून, 2014 से आगे एक साल तक हर माह पांच सौ रुपए प्रतिमाह राशन के लिए ऊना, बंगाणा, तथा हरोली ब्लॉक से प्राप्त पात्र विधवाओं में 23 बेसहारा विधवाओं को चुना गया है। यह जानकारी प्रकल्प के प्रभारी एवं हिमोत्कर्ष के पूर्ण लाल शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि चुनी गई महिलाओं में बंगाणा ब्लॉक से सुमना देवी विधवा स्व. केहर चंद, तलमेहड़ा, रेणु देवी विधवा स्व. अजीत सिंह झलेड़ा, संतोष विधवा स्व. सुरजीत सिंह चंगर हंडोला, तारो देवी विधवा स्व. सुरेंद्र कुमार कोटला खुर्द, सोमा देवी विधवा स्व. गुलशन कुमार सालोह बंगाणा, मीना देवी विधवा स्व. बिट्टा राम उडियार व माया देवी विधवा स्व. दुर्गा दास गांव उडियार। हरोली ब्लॉक से सुनीता देवी विधवा उजागर सिंह, तारो विधवा स्व. प्रीतम चंद, राकेश विधवा स्व. अजय कुमार, पुष्पा देवी विधवा स्व. बलवीर सिंह, ज्ञानो  विधवा स्व. मलूक चंद, ऊना ब्लॉक से सुषमा विधवा देवेंद्र सिंह वनगढ़, जॉसफीन विधवा डैविड ऊना, रजनी विधवा अशोक कुमार, भोली देवी विधवा स्व. अर्जन दास, शकुंतला विधवा सुखदेव लमलैहड़ा, ममता विधवा स्व. राजेश कुमार, आशा रानी विधवा स्व. शाम लाल रामपुर, प्रवीण विधवा स्व. विजय, यमुना देवी विधवा स्व. रमेश चंद नीलाघाट, किरण  विधवा स्व. चानन सिंह ऊना, अंजना विधवा स्व. विजय कुमार बडैहर, गगरेट ब्लॉक से शारदा देवी विधवा स्व. संजीव कुमार दौलतपुर चौक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गगरेट तथा अंब ब्लॉक से अभी 16 विधवाओं के चयन प्रक्रिया संबंधित चयन प्रभारियों द्वारा जारी है। पूर्ण लाल शर्मा ने बताया कि हिमोत्कर्ष कुल 40 मेहनतकश विधवाओं को सम्मान स्वरूप हर माह पांच सौ रुपए का फ्री राशन  वितरित करेगी। पहली जनू, वितरण समारोह एलजेएन हिमोत्कर्ष कन्या कालेज लालसिंगी के सभागार में होगा।

ऊना प्रदेश में सिख धार्मिक पर्यटन का मुख्य केंद्र 

ऊना, 20 मई (विजयेन्दर शर्मा)।   जिला ऊना प्रदेश में सिख धार्मिक पर्यटन का मुख्य केंद्र बनकर उभर सकता है। ऊना जिला के प्रमुख धार्मिक स्थलों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के साथ-साथ पर्यटकों को लुभाने के लिए अन्य मूलभूत सुविधाएं जुटाने की जरूरत है। केंद्र सरकार ने हाल ही में अहम कदम उठाते हुए ऊना में सिख पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए इसे रेलमार्ग से सिखों के प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ जोडऩे का महत्त्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत अब ऊना-नंगल डैम से हजूर साहिब के बीच वाया आनंदपुर साहिब, मोरिंडा, चंडीगढ़, अंबाला होते हुए सप्ताह में एक बार नांदेड़ एक्सप्रेस शुरू करने की घोषणा की है। इस रेल सेवा के शुरू होते ही ऊना जिला सिख धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर अंकित हो जाएगा। तीन दिशाओं से पंजाब राज्य की सीमाओं से सटा ऊना भले ही प्रदेश का एक छोटा सा विकासशील जिला है, लेकिन यह ऐतिहासिक व धार्मिक दृष्टि से बहुत सी विशिष्टताएं समाए हुए हैं।  जिला ऊना के मुख्यालय स्थित ऊना शहर को बसाने का श्रेय यदि बाबा कलाधारी को जाता है तो गुरु नानकदेव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी इसके निर्माता के रूप में जाने जाते हैं। ऊना शहर में एक किलोमीटर की परिधि में ही आठ गुरुद्वारे स्थापित होना इस नगरी में सिख धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं को दर्शाता है। इसके अलावा मैड़ी में भी आधा दर्जन से अधिक गुरुद्वारे अपनी प्राचीन मान्यताओं के लिए प्रचलित हैं। प्रदेश सरकार अभी तक इन धार्मिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए कुछ खास नहीं कर पाई है। जिला में अभी तक पर्यटन विभाग का एक अदद पर्यटन सूचना केंद्र तक स्थायी रूप से स्थापित नहीं हो पाया है। प्रदेश भाजपाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि जिला ऊना को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए पूर्व सरकार ने कदम उठाए गए थे। ऊना में पर्यटन सूचना केंद्र को भी मंजूरी दी गई थी, वहीं इस संबंध में संत समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगर परिषद ऊना के पूर्व अध्यक्ष धार्मिक शख्सियत सर्वजोत सिंह बेदी ने कहा कि जिला ऊना सिख धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनने की क्षमता रखता है।

हिम गौरव आई टी आई के छात्र छात्राओं ने अमृतसर के गोल्डन टैम्पल में टेका माथा 

himachal news
ऊना, 20 मई (विजयेन्दर शर्मा)।   हिमाचल सरकार व केन्द्र सरकार की क्राफट ट्रैनिंग स्कीम के अन्र्तगत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ के छात्र छात्राओं ने गत दिवस गुरूओं की धरती अमृतसर का भ्रमण किया इस दौरान उन्होने ऐताहासिक गोल्डन टैम्पल में जाकर शीश निभाया वहीं अमृतसर में जलियांवाला  वाग में जाकर देश के लिए कुर्वान शहींदों की प्रतिभाओं को नमन करते हुए ऐतिहासिक शहीदों के कूंए को भी रूवरू देखा, इसके अलावा हिम गौरव के छात्र छात्राओं ने दुर्गायाणा मन्दिर व अन्य धार्मिक स्थानों में माथा टेका और अपने उज्जवल भविष्य की कामना की। अस शैक्षणिक टूर में उनके साथ हिम गौरव के अनुदेशक सरदार मुनिन्दर सिंह , सरदार गुरनिन्दर सिंह, मैडम निशा शर्मा, किरन रेखा, व सोनम शर्मा ने छात्र छात्राओं का मार्ग दर्र्शन किया । इससे पूर्व हिम गौरव के निदेशक सतीश जोशी ने इस शैक्षिणक टूर को हरी झण्डी देते हुए वताया कि हिम गौरव के छात्र छात्राओं के शैक्षणिक टूर समय समय पर लगाए जाते हैं ताकि वह अपने देश की संस्कृति व ऐतिहास से समय पर परिचय होते रहेंंं।

हिमाचल के सी एम को बदलने की चर्चायें

शिमला,  20  मई (विजयेन्दर शर्मा) ।  केन्द्र में मोदी सरकार के आने के बाद हिमाचल में सीएम वीरभद्र सिंह को बदलने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।  वीरभद्र विरोधी खेमा इन दिनों खासा सक्रिय है।  विरोधी खेमें के विधायकों ने मंछी, चंडीगढ़ व शिमला में बैठकें करने के बाद अपनी मुहिम को तेज करने का फैसला लिया है।  हालांकि खुद वीरभद्र सिंह डैमेज कंटरोल में लगे हैं।  जिसके तहत सी एम कुछ रूठे नेताओं को लालबत्ती देकर मनाने की कोशिश की है।  लेकिन इस कदम का विरोधी खेमें पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। दरअसल जिन्हें ओहदे नवाजे गये हैं वह हारे हुये नेता हैं।  इसी कड़ी में आज शिमला में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर सुखविन्दर सिंह  ने चुनावों में हार के बाद पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की वहीं वीरभद्र सिंह  पार्टी आलाकमान को अपनी रिर्पोट देने के लिये शिमला रवाना हो गये हैं।  वह कल शाम वापिस शिमला लौटेंगे।  इस बीच  प्रदेश सरकार के एक कबीना मंत्री के आवास पर विरोधी खेमें के विधायको की एक बैठक भी हुई, इसमें एक दर्जन से अधिक विधायक मौजूद थे।  बताया जा रहा है कि विरोधी खेमें के विधायक बुधवार को दिल्ली रवाना होंगे।  व आलाकमान के समक्ष अपनी बात रखेंगे। वैसे कई सारे फैक्टर वीरभद्र के खिलाफ जाते हैं, लेकिन लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद उनकी पोजिशन खराब हो चुकी है। प्रदेश की चारों सीटों पर न सिर्फ बीजेपी को जीत मिली, बल्कि मंडी सीट से सांसद रहीं वीरभद्र की पत्नी प्रतिभा सिंह को इस बार बीजेपी के एक नए चेहरे से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। हिमाचल प्रदेश में मंडी सीट भी कांग्रेस के हाथ से निकलने के बाद यह लगने लगा है कि वीरभद्र सिंह युग खत्म हो रहा है। यह सीट कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है और इस सीट से वीरभद्र की पत्नी चुनाव लड़ रही थी। सारी चार सीटें गंवाने के बाद हिमाचल कांग्रेस में अब विरोध के सुर मुखर होने लगे हैं। सीएम वीरभद्र को बदलने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कई कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि वीरभद्र के नाम पर चुनाव लड़े गए थे और उन्होंने खुद कैंडिडेट तय किए थे जबकि कई नेता उनसे इत्तफाक नहीं रख रहे थे। नाराज कांग्रेसी नेता अब हाईकमान पर सीएम बदलने का दबाव डालने की कोशिशें तेज कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: